दिवाली पर अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और पेट्रोल-डीजल के बजाय इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं, तो बाजार में कई बजट ऑप्शन मौजूद हैं. खास बात ये है कि अब इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए बहुत बड़ा बजट जरूरी नहीं है. कुछ मॉडल बैटरी रेंटल यानी BaaS विकल्प के साथ 5 लाख रुपये के आसपास की शुरुआती कीमत पर भी मिल रहे हैं. वहीं, थोड़ा बजट बढ़ाने पर लंबी रेंज और ज्यादा स्पेस वाली कारों के विकल्प भी मिल जाते हैं.
सबसे सस्ती और बेस्ट 5 इलेक्ट्रिक कारें
Tata Tiago EV
अगर आप कम बजट में इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं तो Tata Tiago EV का सबसे पहला ऑप्शन है. इसकी शुरुआती कीमत BaaS यानी बैटरी रेंटल विकल्प के साथ 4.69 लाख रुपये है. वहीं, इसकी स्टैंडर्स एक्स-शोरूम कीमत करीब 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है. बैटरी पैक के आधार पर इसकी रेंज 226 किमी से 285 किमी तक है.
Tiago EV को खास तौप पर शहर में रोजाना आने-जानें ऑफिस के सफर के लिए एक प्रैक्टिकल ऑप्शन माना जाता है. इसका कॉम्पैक्ट साइज शहर की सड़कों पर ड्राइविंग को आसान बनाता है. अगर आपका रोज का सफर सीमित दूरी का है और आप बजट में इलेक्ट्रिक हैचबैक चाहते हैं. तो ये ऑप्शन देखा जा सकता है.
MG Comet EV
MG Comet EV भी फिकायती इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में शामिल है. BaaS मॉडल के साथ इसकी शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये हैं, जबकि इसकी स्टैंडर्ड एक्स शोरूम कीमत 7.80 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 17.3 kWh का बैटरी पैक दिया गया है और इसकी रेंज 250 किमी बताई गई है.
इस EV की सबसे बड़ी खासियत इसका छोटा और कॉम्पैक्ट साइज है. शहर के भारी ट्रैफिक में इसे चालान आसान रहता है. साथ ही, छोटी जगह में पार्किंग के दौरान भी ज्यादा पेरशानी नहीं होती. इसलिए जो लोग मुख्य रूप से शहर के अंदर कार चलाते हैं उनके लिए ये अलग तरह का बजट EV ऑप्शन है.
Tata Punch EV
Tata Punch EV उन लोगों के लिए एक विकल्प है जो छोटी हैचबैक के बजाय SUV जैसा लुक और ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस चाहते हैं. इसकी शुरुआती कीमत BaaS विकल्प के साथ 6.49 लाख रुपये है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 8.17 लाख रुपये से शुरू होती है. वेरिएंट के हिसाब से इसकी रेंज 351 किमी से 468 किमी तक है.
Punch EV का SUV जैसा डिजाइन, ग्राउंड क्लियरेंस और लंबी रेंज इसे बजट में खास बनातै हैं. अगर आपका बजट Tiago EV या Comet EV से थोड़ा ज्यादा है और आप ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं, तो Punch EV पर विचार किया जा सकता है.
MG Windsor EV
अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप छोटी इलेक्ट्रिक कार के बजाय बड़ी फैमिली कार चाहते हैं, तो MG Windsor EV एक विकल्प है. इसकी शुरुआती कीमत 12.36 लाख रुपये है. इसमें प्रीमियम स्पेस और आरामदायक केबिन मिलता है. यह उन लोगों के लिए ज्यादा सही हो सकती है जो इलेक्ट्रिक कार में ज्यादा जगह और आराम चाहते हैं.
Tata Curvv EV
Tata Curvv EV इस लिस्ट में एक अलग डिजाइन वाली इलेक्ट्रिक कार है. BaaS सर्विस के साथ इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 17.19 लाख रुपये से शुरू होती है. कंपनी के मुताबिक, यह 585 किमी तक की रेंज दे सकती है.
Curvv EV का कूपे डिजाइन इसे बाकी कारों से अलग बनाता है. इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है और 15 मिनट की चार्जिंग में शानदार रेंज मिलने का दावा किया गया है. अगर आप बजट थोड़ा बढ़ाकर अलग डिजाइन और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं, तो Curvv EV भी लिस्ट में शामिल की जा सकती है.
दिवाली पर EV खरीदने से पहले बजट जरूर देखें
इन पांचों इलेक्ट्रिक कारों की कीमत और इस्तेमाल का तरीका अलग-अलग है. Tiago EV और Comet EV शहर में रोजाना आने-जाने के लिए किफायती विकल्प हैं, जबकि Punch EV ज्यादा रेंज और SUV जैसा लुक देती है. वहीं, Windsor EV और Curvv EV ज्यादा स्पेस, प्रीमियम अनुभव और अलग डिजाइन चाहने वालों के लिए विकल्प हैं. कार खरीदने से पहले अपनी जरूरत, रोजाना की ड्राइविंग और चार्जिंग की सुविधा को ध्यान में रखना जरूरी है.