सर्द हवाओं में सुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, चाय का मजा हो जाएगा दोगुना

Morning Recipe: सुबह नाश्ते में अगर अदरक की चाय के साथ गरमा-गरम गोभी के पकोड़े सर्व किए जाएं तो मजा दोगुना हो सकता है. इसे बनाने के लिए आप इस लेख में बताई गई रेसिपी फॉलो करें और गोभी के पकोड़े का बालकनी में बैठकर लुत्फ उठाएं.

how to make gobhi pakoda

गोभी के पकोड़े के साथ अदरक की चाय बनाकर सर्व की जा सकती है. Image Credit- Magnific

कल रात से लगातार बारिश पड़ रही है और अब मौसम ठंडा होने लगा है. ऐसे में कुछ चटपटा या मजेदार खाने की क्रेविंग और बढ़ जाती है. सर्द हवाओं के साथ सुबह-सुबह कुछ गरमा-गरम और चटपटा खाने का मन करने लगता है. ऐसे में अगर चाय के साथ कुरकुरे पकोड़े मिल जाएं तो दिन की शुरुआत ही शानदार हो जाती है. इस मौसम में बाजार में फ्रेश गोभी भी खूब मिलती है. ऐसे में आप सुबह के नाश्ते में गोभी के पकोड़े बना सकते हैं. ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं और इन्हें बनाना भी काफी आसान है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट गोभी के पकोड़े बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगे. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप घर पर कैसे गोभी के पकोड़े बनाकर खा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

गोभी के पकोड़े की रेसिपी 

सामग्री

  • फूलगोभी- 1 
  • बेसन- 1 कप 
  • चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच 
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच 
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • हींग- स्वादानुसार 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • हरा धनिया- बारीक कटा 
  • तलने के लिए तेल

विधि

  • सबसे पहले फूलगोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इन्हें अच्छी तरह धोकर कुछ देर नमक मिले गुनगुने पानी में डाल दें और इसके बाद पानी निकालकर गोभी को सुखा लें. 
  • अब एक बर्तन में बेसन और चावल का आटा डालें. इसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, अजवाइन, हींग, नमक, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा और स्मूथ घोल तैयार कर लें. 
  • अब गोभी के टुकड़ों को बेसन के घोल में डालकर अच्छी तरह लपेट लें. ध्यान रखें कि गोभी के हर टुकड़े पर बेसन की लेयर चढ़ जाए और फिर कड़ाही में तेल गर्म करें. 
  • बेसन में लिपटी गोभी को एक-एक करके तेल में डालें और हल्की आंच पर इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तैयार पकोड़ों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि तेल निकल जाए. 
  • बस आपके गोभी के पकोड़े बनकर तैयार हैं, जिसे हरी चटनी, टमाटर सॉस या गरमा-गरम अदरक वाली चाय के साथ सर्व किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- दिवाली पर जयपुर जाने का है प्लान? इन जगहों पर दिखेगी त्योहार की असली चमक!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ