Hyundai Bayon: 10 लाख से कम में बेस मॉडल, टॉप में मिलेंगी डुअल स्क्रीन, जानें हर वेरिएंट की कीमत
Hyundai ने अपनी नई SUV Bayon की सभी 19 वेरिएंट की कीमतों का खुलासा कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल के लिए 18.15 लाख रुपये खर्च करने होंगे. जानें किस वेरिएंट में क्या खास है और आपके बजट के लिए कौन-सा मॉडल बेहतर हो सकता है.
Hyundai ने अपनी नई SUV Bayon की सभी 19 वेरिएंट की कीमतों का खुलासा कर दिया है. (Image Credit-Hyundai)
Hyundai ने अपनी नई SUV Bayon की सभी 19 वेरिएंट की कीमतों का खुलासा कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट के लिए 18.15 लाख रुपये खर्च करने होंगे. कंपनी ने इसे 7 ट्रिम लेवल और मैनुअल व iVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्पों में पेश किया है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. खास बात यह है कि बजट के हिसाब से ग्राहक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स वाले वेरिएंट भी चुन सकते हैं.
विज्ञापन
Hyundai Bayon की कीमत
Bayon के बेस वेरिएंट HX2 मैनुअल की एक्स शोरूम कीमत 9,99,900 रुपये है. वहीं इसके सबसे महंगे ऑटोमैटिक डुअल-टोन वेरिएंट की कीमत 8,14,900 रुपये है.
विज्ञापन
Hyundai Bayon की सभी 19 वेरिएंट की कीमतें
वेरिएंट
एक्स-शोरूम कीमत (रुपये)
Bayon 1.5 Petrol MT HX2
9,99,900
Bayon 1.5 Petrol MT HX3
10,89,900
Bayon 1.5 Petrol MT HX3+
11,79,900
Bayon 1.5 Petrol MT HX5
12,44,900
Bayon 1.5 Petrol MT HX5 DT
12,59,900
Bayon 1.5 Petrol MT HX6
13,56,900
Bayon 1.5 Petrol MT HX6 DT
13,71,900
Bayon 1.5 Petrol iVT HX5
13,84,800
Bayon 1.5 Petrol iVT HX5 DT
13,99,800
Bayon 1.5 Petrol iVT HX6
14,96,800
Bayon 1.5 Petrol MT HX8
15,09,900
Bayon 1.5 Petrol iVT HX6 DT
15,11,800
Bayon 1.5 Petrol MT HX8 DT
15,24,900
Bayon 1.5 Petrol iVT HX8
16,53,900
Bayon 1.5 Petrol MT HX10
16,64,900
Bayon 1.5 Petrol iVT HX8 DT
16,68,900
Bayon 1.5 Petrol MT HX10 DT
16,79,900
Bayon 1.5 Petrol iVT HX10
17,99,900
Bayon 1.5 Petrol iVT HX10 DT
18,14,900
Hyundai Bayon के वेरिएंट और फीचर्स
बेयॉन को सात ट्रिम लेवल HX2, HX3, HX3+, HX5, HX6, HX8 और HX10 में पेश किया गया है. हर वेरिएंट में अलग-अलग फीचर्स मिलते हैं. ऐसे में ग्राहक अपने बजट और जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं.
वेरिएंट
प्रमुख फीचर्स
HX2
LED हेडलैंप, 6 एयरबैग, मैनुअल AC
HX3
10.25-इंच टचस्क्रीन, रियर कैमरा
HX3+
इलेक्ट्रिक सनरूफ, रूफ रेल्स
HX5
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल
HX6
पैनोरमिक सनरूफ, अलॉय व्हील्स
HX8
वेंटिलेटेड सीटें, पावर ड्राइवर सीट
HX10
डुअल 12.3-इंच स्क्रीन, लेवल-2 ADAS
कौन-सा वेरिएंट खरीदना बेहतर होगा?
कम बजट में ऑटोमैटिक SUV चाहने वाले ग्राहक HX5 iVT पर विचार कर सकते हैं. पैनोरमिक सनरूफ और अलॉय व्हील्स जैसी सुविधाओं के लिए HX6 एक ऑप्शन है. वहीं वेंटिलेटेड सीटें और पावर ड्राइवर सीट चाहने वालों के लिए HX8 है. सभी प्रमुख टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स के HX10 टॉप वेरिएंट दिय गया है.
विज्ञापन
Hyundai Bayon का मुकाबला किन SUVs से होगा?
Bayon की शुरुआती और टॉप वेरिएंट की कीमत में करीब 8.15 लाख रुपये का अंतर है. इसलिए वेरिएंट चुनने से पहले फीचर्स और बजट की तुलना करना जरूरी होगा. बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Venue और Creta जैसी SUVs से भी होगा. वेन्यू और क्रेटा में पेट्रोल के साथ डीजल इंजन के विकल्प भी मिलते हैं, जबकि बेयॉन फिलहाल केवल पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है.