दिवाली से पहले लग्जरी SUV खरीदने वालों को फायदा, 34 लाख रुपये तक सस्ती हुई Land Rover Defender

Land Rover Defender खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Jaguar Land Rover ने भारत में इस लग्जरी SUV की लोकल असेंबली शुरू कर दी है. इसके बाद चुनिंदा वेरिएंट की कीमत 34 लाख रुपये तक घट गई है.

Defender

Land Rover Defender सस्ती हो गई है. (Image Credit-landrover)

लग्जरी SUV खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए Land Rover Defender अब पहले से सस्ती हो गई है. Jaguar Land Rover (JLR) ने भारत में Defender की लोकल असेंबली शुरू कर दी है. इसका सीधा फायदा SUV की कीमतों पर पड़ा है और वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत 34 लाख रुपये तक घट गई है. अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99 लाख रुपये हो गई है. कीमत में इस कटौती के बाद Defender उन ग्राहकों के लिए ज्यादा आकर्षक विकल्प बन सकती है, जो लग्जरी के साथ दमदार ऑफ-रोडिंग क्षमता वाली SUV चाहते हैं.

विज्ञापन

भारत में शुरू हुई Defender की लोकल असेंबली

अब तक Land Rover Defender को स्लोवाकिया से पूरी तरह बनी हुई कार यानी CBU (Completely Built-Up Unit) के रूप में भारत लाया जाता था. अब कंपनी इसे CKD (Completely Knocked-Down) किट के रूप में भारत ला रही है और यहां असेंबल कर रही है. इसके लिए महाराष्ट्र के पुणे स्थित कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का इस्तेमाल किया जा रहा है.

विज्ञापन

JLR के इसी प्लांट में पहले से Range Rover और Range Rover Sport जैसे लग्जरी मॉडल भी असेंबल किए जाते हैं. भारत में लोकल असेंबली शुरू होने से Defender की कीमत कम करने में मदद मिली है.

Land Rover Defender की नई कीमतें

लोकल असेंबली के बाद Defender के चुनिंदा 110 X-Dynamic HSE वेरिएंट की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नई और पुरानी एक्स-शोरूम कीमतों की तुलना इस तरह है.

विज्ञापन
वेरिएंटनई कीमतपुरानी कीमतकीमत में कटौती
Defender 110 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल X-Dynamic HSE₹99 लाख₹1.13 करोड़₹14.50 लाख
Defender 110 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल X-Dynamic HSE₹1.18 करोड़₹1.52 करोड़₹34 लाख
Defender 110 3.0-लीटर डीजल X-Dynamic HSE₹1.18 करोड़₹1.52 करोड़₹34 लाख

कम इंपोर्ट ड्यूटी से घटे दाम

Defender की कीमतों में कमी की बड़ी वजह भारत में इसकी असेंबली शुरू होना है. CBU मॉडल के मुकाबले CKD किट के रूप में आने वाली कार पर कम इंपोर्ट ड्यूटी लागू होती है. इससे कंपनी को SUV की कीमत घटाने में मदद मिली है. वेरिएंट के आधार पर कीमत में 14.50 लाख रुपये से लेकर 34 लाख रुपये तक की कटौती हुई है.

हालांकि, पुरानी कीमतों में शामिल कुछ ऑप्शनल फीचर्स को अब स्टैंडर्ड बनाया गया है. ऐसे में नई और पुरानी कीमतों की तुलना करते समय इन सुविधाओं को भी ध्यान में रखना जरूरी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ