Creta से सस्ती और Venue से बड़ी! Hyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान

Hyundai ने दिवाली से पहले अपनी नई मिड-साइज SUV Bayon को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह SUV Creta से छोटी और Venue से बड़ी है. जानिए वेरिएंट्स से लेकर इसके फीचर्स की डिटेल्स.

hyundai bayon

Hyundai अपनी नई मिड-साइज SUV Bayon को भारत में लॉन्च कर दिया है. (Image Credit-Hyundai)

Hyundai Bayon को लेकर चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है. कंपनी ने 26 अक्टूबर को भारतीय बाजार में अपनी नई मिड-साइज SUV को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. खास बात यह है कि Bayon को कंपनी ने Creta के नीचे पोजिशन किया है. यानी यह साइज में Creta से छोटी है, लेकिन Venue से बड़ी है. ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर इसे लाया गया है, जिन्हें Venue से ज्यादा जगह चाहिए, लेकिन Creta का बजट ज्यादा लग रहा है.

विज्ञापन

Hyundai Bayon को Global K Enhanced Platform पर तैयार किया गया है. इसकी लंबाई 4.2 मीटर है, यानी यह करीब 4.3 मीटर लंबी Creta से थोड़ी छोटी है. कंपनी के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म को भारतीय क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसका Bharat NCAP रिजल्ट इस साल के अंत तक आने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Hyundai Bayon की कितनी है कीमत?

Hyundai Bayon की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है. यह कीमत फिलहाल इंट्रोडक्टरी प्राइस के तौर पर लागू है. कंपनी ने इस SUV को कुल सात वेरिएंट में पेश किया है, जिनमें HX2, HX3, HX3+, HX5, HX6, HX8 और HX10 शामिल हैं.

कैसा है Hyundai Bayon का डिजाइन?

Hyundai Bayon में कंपनी की नई Art of Steel डिजाइन थीम देखने को मिलती है. इसका लुक काफी हद तक बड़ी Hyundai Tucson की याद दिलाता है. सामने LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं, जबकि L-शेप DRLs टर्न इंडिकेटर का भी काम करते हैं. खास बात यह है कि इसमें आगे या पीछे फुल-विड्थ लाइट बार नहीं दिया गया है.

विज्ञापन
Image Credit-Hyundai

साइड प्रोफाइल में फ्लेयर्ड व्हील आर्च, शार्प कैरेक्टर लाइन और ब्लैक क्लैडिंग देखने को मिलती है. इसमें पेटल-स्टाइल के 17-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं. पीछे की तरफ पतली ब्लैक पट्टी में LED टेल-लैंप लगाए गए हैं. टेलगेट पर बड़े अक्षरों में BAYON लिखा है, जबकि रूफ स्पॉयलर में स्टॉप लैंप को इंटीग्रेट किया गया है.

कैसा है Hyundai Bayon का केबिन?

केबिन में 12.3-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3-इंच का टचस्क्रीन दिया गया है. दोनों स्क्रीन कर्व्ड लेआउट में लगी हैं. इनके नीचे HVAC कंट्रोल और टचस्क्रीन के नीचे शॉर्टकट बटन दिए गए हैं. स्टीयरिंग के पास ड्राइव मोड के लिए अलग पॉड दिया गया है, जिसमें Eco, Normal और Sport मोड मिलते हैं.

विज्ञापन

साथ ही Bayon में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, Bose साउंड सिस्टम, Type-C USB पोर्ट, वायरलेस चार्जर और एम्बिएंट लाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें दो-स्टेप रेक्लाइनिंग रियर सीट्स, रियर AC वेंट्स और पैनोरमिक सनरूफ भी मिलता है.

Image Credit-Hyundai

ADAS के साथ मिलेंगे कई सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में Bayon में Level 2 ADAS दिया गया है. इसके अलावा छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, हिल-स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. SUV में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड भी दिया गया है.

विज्ञापन

Bayon का इंजन

Hyundai Bayon में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल और iVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है. पेट्रोल iVT वेरिएंट की दावा की गई ARAI माइलेज 18.6 kmpl है.

ऑटोमैटिक वेरिएंट में Dash Boost Mode भी दिया गया है, जो ओवरटेकिंग के दौरान तुरंत पावर देने में मदद करता है. कंपनी का कहना है कि SUV को शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों से लेकर हाईवे तक आरामदायक ड्राइविंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

विज्ञापन

बता दें, कंपनी में इस नई SUV की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है. इसे 11,000 की कीमत देकर बुक किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ