WhatsApp यूजर्स की मौज! Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक, डिलीट करने की नहीं पड़ेगी जरूरत

WhatsApp Status लगाने के बाद कैप्शन में गलती हो गई है तो अब पूरा Status डिलीट करने की जरूरत नहीं होगी. WhatsApp ने कैप्शन एडिट करने का नया फीचर शुरू किया है, जिसमें 15 मिनट तक कैप्शन में बदलाव किया जा सकेगा.

WhatsApp

WhatsApp यूजर्स के कंपनी ने धांसू अपडेट दिया है. (Image Credit-Meta)

WhatsApp Status में अब अगर कैप्शन लिखते समय कोई गलती हो जाए, तो उसे ठीक करने के लिए पूरा Status डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. WhatsApp ने Status के लिए एक ऐसा फीचर शुरू किया है, जिसकी मदद से यूजर्स फोटो और वीडियो के साथ लगाए गए कैप्शन को बाद में एडिट कर सकेंगे. यानी एक छोटी सी गलती के लिए Status दोबारा लगाने का झंझट खत्म हो जाएगा.

विज्ञापन

WhatsApp Status में आया काम का फीचर

WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग और वॉइस कॉलिंग तक सीमित नहीं रह गया है. लोग रोजमर्रा के कई कामों के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं. इसी वजह से कंपनी लगातार नए फीचर्स जोड़ती रहती है. अब WhatsApp ने Status सेक्शन में कैप्शन एडिट करने का विकल्प दिया है, जो कई यूजर्स के लिए काफी काम का साबित हो सकता है.

विज्ञापन

Status डिलीट करने की जरूरत नहीं

अक्सर Status लगाते समय जल्दबाजी में कोई शब्द गलत लिख जाता है या कैप्शन में कुछ जरूरी जानकारी छूट जाती है. अभी तक ऐसी गलती होने पर Status डिलीट करके फोटो या वीडियो को फिर से अपलोड करना पड़ता था. नए फीचर के बाद ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी. यूजर्स सीधे उसी Status के कैप्शन में बदलाव कर सकेंगे.

15 मिनट तक कर सकेंगे एडिट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp Status पोस्ट करने के बाद कैप्शन को एडिट करने के लिए यूजर्स को 15 मिनट का समय मिलेगा. इस दौरान कैप्शन में लिखे किसी गलत शब्द को ठीक किया जा सकता है या जरूरत पड़ने पर उसमें कुछ जानकारी जोड़ी जा सकती है. हालांकि, 15 मिनट का समय पूरा होने के बाद कैप्शन एडिट करने का विकल्प नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

ऐसे एडिट करें WhatsApp Status का कैप्शन

WhatsApp ने इस फीचर को इस्तेमाल करना काफी आसान रखा है. इसके लिए आपको अपने Status को डिलीट करने की जरूरत नहीं होगी. कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके कैप्शन में बदलाव किया जा सकेगा.

  • सबसे पहले WhatsApp खोलें.
  • अपना लगाया हुआ फोटो या वीडियो Status खोलें.
  • Status के साथ दिए गए एडिट विकल्प या पेंसिल आइकन पर टैप करें.
  • अब कैप्शन में अपनी जरूरत के मुताबिक बदलाव करें.
  • बदलाव करने के बाद उसे सेव कर दें.

धीरे-धीरे यूजर्स तक पहुंच रहा फीचर

WhatsApp अपने नए फीचर्स को एक साथ सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं करता है. कंपनी इन्हें धीरे-धीरे रोलआउट करती है. ऐसे में अगर आपके WhatsApp में अभी कैप्शन एडिट करने का विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ समय इंतजार करने के बाद यह फीचर आपके अकाउंट में भी मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ