Unlucky Zodiac Signs: 31 अक्टूबर को गुरु-शनि बनाएंगे अशुभ षडाष्टक योग, इन 3 राशियों को कारोबार में होगी परेशानी
Guru Gochar 2026: देवगुरु बृहस्पति 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर गोचर करने वाले हैं. गुरु ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इस गोचर के बाद शनि के साथ मिलकर षडाष्टक योग बनाएंगे.

Unlucky Zodiac Signs: गुरु और शनि के बीच बन रहा षडाष्टक योग 3 राशियों को अशुभ परिणाम देगा. इन राशियों को करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक तौर पर परेशान होना पड़ सकता है.
गुरु गोचर प्रभाव
2 / 6वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि ग्रह गुरु ग्रह से 8वें भाव में विराजमान रहेंगे. इसके अलावा गुरु ग्रह शनि से छठे भाव में स्थित रहेंगे. गुरु गोचर के बाद नौकरी, कारोबार और पारिवारिक जीवन में परेशानी बढ़ सकती हैं.
षडाष्टक योग राशिफल
3 / 6षडाष्टक योग बनने से कन्या, मकर और मीन राशि को परेशानी हो सकती हैं. आप लोगों को करियर और कारोबार को लेकर सावधान हो सकता है. आइये इन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
कन्या राशि
4 / 6षडाष्टक योग का बनना कन्या राशि के लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है. आप लोगों को इसके कारण आर्थिक तौर पर परेशानी हो सकती है. पैसों के लेन-देन में फंस सकते हैं. उधार देने से पैसा अटक सकता है. आंख बंद करके किसी के ऊपर भरोसा ना करें.
मकर राशि
5 / 6मकर राशि के लोगों को गुरु और शनि के बीच बन रहे षडाष्टक योग से परेशानी हो सकती है. आप लोगों को पैसों के मामले में परेशान होना पड़ सकता है. जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है.
मीन राशि
6 / 6मीन राशि के लोगों को अधिक खर्च करने से बचना होगा. आप लोगों को निवेश से नुकसान हो सकता है. पैसा सोच-समझकर निवेश करें. कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.