जल्द आ रही यह सस्ती इलेक्ट्रिक कार, MG Comet EV को देगी टक्कर

VF 3 EV 2 नई इलेक्ट्रिक कार है, यह कार महज 36 मिनट में 70 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और हाई पावर मोटर दी गई है, जो सड़क पर 43.5hp की पावर और 110Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

VinFast VF 3 EV

VinFast VF 3 EV

विज्ञापन

Ev cars under 10 lakh: बाजार में कार निर्माता कंपनियां सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर काम कर रही हैं। हाल ही में वियतनाम कार निर्माता कंपनी VinFast ने अपनी नई ईवी कार VF 3 का इंडिया में पेटेंट रजिस्टर्ड करवाया है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि वह अपनी इस कार को कब यहां लॉन्च करेगी।

सिंगल चार्ज पर करीब 210 km तक की ड्राइविंग रेंज

मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार कंपनी की यह एंट्री लेवल कार है, जिसमें सिंगल चार्ज पर करीब 210 km तक की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। यह कार बाजार में अपने सेगमेंट में MG Comet EV को टक्कर देगी। यह क्यूट कार येलो, रेड और न्यू जनरेशन के लिए अट्रैक्टिव ब्राइट कलर्स में ऑफर की जा सकती है, इसमें डुअल कलर का भी ऑप्शन मिलेगा।

विज्ञापन

16 इंच के अलॉय व्हील और धाकड़ ग्राउंड क्लीयरेंस

VF 3 EV टू डोर कार होगी, यह 4 सीटर कर आगे से दिखने में बॉक्सी लुक देती है। कार की लंबाई 3190 mm चौड़ाई 1679 mm और हाइट 1622 mm की होगी। इसका व्हीलबेस 2075 mm दिया गया है, जिससे इसे कंट्रोल करने में परेशानी नहीं होती है। यह कंपनी की मिनी एसयूवी कार है, जिसमें 191 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस दी गई है। यह स्टाइलिश कार 16 इंच के अलॉय व्हील के साथ ऑफर की जाएगी।

VF 3 EV 2 की बैटरी पावर और चार्जिंग ऑप्शन

VF 3 EV 2 में माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी, यह मोटर सड़क पर 43.5hp की पावर और 110Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। यह हाई स्पीड कार 18.64kW की बैटरी पैक के साथ मिलेगी। फिलहाल इसमें एक ही वेरिंएट पेश किया जाएगा। यह फास्ट और सामान्य दोनों चार्जिंग ऑप्शन के साथ आएगी। फास्ट चार्जर से यह कार 36 मिनट में 70 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी।

विज्ञापन

ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है

अनुमान है कि यह कार बाजार में 11 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। इसके सामने MG Comet EV की बात करें तो वह 7.52 रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है और यह सिंगल चार्ज पर 230 km तक की ड्राइविंग रेंज देती है। यह चार सीटर कार है और इसमें 17.3 kWh की बैटरी पैक आता है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ