सिर्फ वेजिटेरियन होना ही नहीं, इन 5 कारणों से भी हो सकती है विटामिन B12 की कमी; डॉक्टर ने बताया
Signs Of Vitamin B12: अगर आपको लगता है कि विटामिन बी12 की कमी सिर्फ वेजिटेरियन लोगों में पाई जाती है तो ऐसा नहीं है, क्योंकि डॉक्टर शालिनी का कहना है कि इसके पीछे कई कारण हैं. इन कारणों का पता वक्त पर लगाना बहुत जरूरी है.

विटामिन B12 हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. यह रेड ब्लड सेल्स बनाने, नसों को हेल्दी रखने और डीएनए को बनाने का काम करता है. अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो काफी परेशानी हो सकती है. हालांकि, ज्यादातर लोगों का मानना है कि विटामिन B12 की कमी सिर्फ शाकाहारी लोगों में होती है, लेकिन डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके (एमबीबीएस डॉक्टर और माई एक्सपर्ट डॉक्टर की फाउंडर) का कहना है कि विटामिन बी12 की कमी 70 परसेंट लोगों में है और वेजिटेरियन लोग सिर्फ 30 परसेंट हैं. इसलिए विटामिन बी12 की कमी के कई कारण हो सकते हैं कि इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है.
खाने को जरूरत से ज्यादा पकाना
2 / 6अगर आप खाने को जरूरत से ज्यादा पकाते हैं तो इससे स्वाद तो बढ़ जाएगा, लेकिन विटामिन बी12 जैसे तत्व खत्म हो जाएंगे. इसलिए हल्की फ्लेम पर खाने को पकाएं और ओवरकूक बिल्कुल न करें. इसे भी पढ़ें- Brain tumor Awareness Week 2026: ब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और कब पड़ती है सर्जरी की जरूरत
कुछ दवाओं को लंबे वक्त तक खाना
3 / 6कुछ दवाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से भी शरीर में विटामिन B12 का लेवल इफेक्ट होता है. मेटफॉर्मिन जैसी डायबिटीज की दवा और एसिडिटी कम करने वाली दवाएं जैसे प्रोटॉन पंप इनहिबिटर आदि भी इफेक्ट कर सकती हैं.
पर्निशियस एनीमिया होना
4 / 6पर्निशियस एनीमिया एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर इंट्रिंसिक फैक्टर इफेक्ट होता है. यह प्रोटीन विटामिन बी12 के लिए जरूरी होता है और इसकी कमी या इसके काम न करने की वजह से शरीर विटामिन बी12 की हो जाती है.
पेट से जुड़ी समस्याएं
5 / 6पेट में बनने वाला एसिड विटामिन B12 को खाने से अलग करने में मदद करता है. ऐसे में अगर किसी इंसान को पेट से जुड़ी समस्याएं हैं या पेट में एसिड कम होता है तो शरीर के लिए इस विटामिन को बनाना मुश्किल हो सकता है. इसके अलावा, एट्रोफिक गैस्ट्राइटिस जैसी चीजें भी B12 की कमी का कारण बन सकती हैं.
बढ़ती उम्र भी है एक कारण
6 / 6उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई तरह की चीजें बदलती हैं. ऐसे में कुछ भी खा लेने से विटामिन B12 बनना काफी मुश्किल हो जाता है. यही वजह है कि उम्रदराज लोगों में इस विटामिन की कमी का खतरा बढ़ जाता है. इसे भी पढ़ें- हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा, जानिए सॉफ्ट टिशू सारकोमा कैसे पहचानें