Audi A4 details in hindi: ऑडी अपनी गाड़ियों में लग्जरी फीचर्स और हाई क्लास लुक देती है। इसी कड़ी में कंपनी की एक कार है Audi A4. कंपनी की अन्य गाड़ियों के मुकाबले इस कार की कीमत कम है, यह कार शुरुआती कीमत 46.02 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। कार का टॉप मॉडल Audi A4 Technology 40 TFSI 54.58 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। वहीं, Audi Q8 1.23 करोड़ रुपये ऑन रोड पर अवेलेबल है।
|
Audi A4
|
Car Specifications |
| Fuel Type | Petrol |
| Engine | 1984 cc |
| Power and Torque |
202 bhp & 320 Nm
|
| DriveTrain | FWD |
| Acceleration | 7.1 seconds |
| Top Speed | 241 kmph |
Audi A4 की इंजन पावर और स्पीड
Audi A4 में पेट्रोल इंजन मिलता है, इसमें 1984 cc का हाई पावर इंजन दिया गया है। कार में हाई पिकअप के लिए 202 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। यह फॉर व्हील ड्राइव कार है, जिससे सड़क पर चलते हुए इसके चारों पहिए हाई पावर जनरेट करते हैं। यह हाई स्पीड कार है, जो महज 7.1 सेकंड में 0 से 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है। कार सड़क पर 241 kmph तक की टॉप स्पीड आसानी से निकाल लेती है।
कार को Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग
Audi A4 का बाजार में Mercedes-Benz C-Class, BMW 3 Series और Jaguar XE से मुकाबला होता है। इस हाई क्लास कार को Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कार में टर्बों इंजन का भी ऑप्शन है। इसमें 7 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। यह कार अलॉय व्हील और बड़े टायर साइज के साथ आती है। कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
Audi A4 में आते हैं ये स्मार्ट फीचर्स
- इसमें नेविगेशन के साथ वर्चुअल कॉकपिट मिलता है, जो इसके ड्राइव एक्सपीरियंस को बढ़ाता है।
- कार में थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
- इस हाई टेक कार में 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
- कार वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है।
- यह कार पार्क असिस्ट, कैमरा और एडजस्टेबल सीट के साथ आती है।
- कार में इलेक्ट्रॉनिक लगेज कम्पार्टमेंट और बॉडी कलर बंपर दिए गए हैं।
- इसमें बूट स्पेस को पैर से स्वाइप करके खोलेने का ऑप्शन मिलता है।
ये भी पढ़ें: Hybrid में आएंगी Maruti और Skoda की ये दमदार गाड़ियां, रनिंग कॉस्ट पड़ेगी कम
सी-क्लास में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 360-डिग्री कैमरा
Audi A4 बाजार में Mercedes-Benz C-Class को टक्कर देती है। इस कार का बेस मॉडल 76.30 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। इसमें C200, C220d, और C300 AMG Line तीन वेरिएंट आते हैं। सी-क्लास में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। ये कार USB सपोर्ट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आती है।
|
Mercedes-Benz C-Class
|
Car Specifications |
| Fuel Type | Hybrid |
| Engine |
1496 cc, 1993 cc & 1999 cc
|
| Power and Torque |
197 to 255 bhp & 300 to 440 Nm
|
| DriveTrain | RWD |
| Acceleration | 6 to 7.3 seconds |
| Top Speed |
245 to 250 kmph
|
ये भी पढ़ें: 11 लाख शुरुआती कीमत में आते हैं SUV के ये 2 ऑप्शन, हाई माइलेज और शानदार फीचर्स
ये भी पढ़ें: Tata Nexon CNG आने से पहले पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर आया बंपर डिस्काउंट, 24 की माइलेज
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
7 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
10 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
14 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines