Sharad Purnima Horoscope: आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

Sharad Purnima 2026 Horoscope: आज 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर ग्रहों के संयोग से कई राशियों के लिए समय अच्छा रहेगा. शरद पूर्णिमा पर्व पर इन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं.

PURNIMA 1.jpg-120kb

आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों के संयोग से कई राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा. (Photo Credit - AI)

Sharad Purnima 2026 Horoscope: आज 25 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को शरद पूर्णिमा है. इसके साथ ही आज कोजागरी पूजा मनाई जाएगी. शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने और इसे चांद की रोशनी में रखने के बाद खाने की परंपरा है. आज शरद पूर्णिमा के दिन ग्रहों के संयोग से कई योग बन रहे हैं. इसका प्रभाव राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है इसके साथ ही रवि योग प्रभावी रहेगा. आज की लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि

विज्ञापन

आज वृषभ राशि को आर्थिक तौर पर लाभ मिल सकता है. धन से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में होगा. नौकरीपेशा लोगों और कारोबारियों को धनलाभ हो सकता है. आप योजना बनाकर काम करते हैं तो, आपको इससे फायदा होगा. निवेश के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. आप लोगों को निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. कोई बड़ा फैसला लेने में जल्दबाजी ना करें. सोच-समझकर फैसला ले सकते हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को आज बन रहे शुभ संयोग से लाभ होगा. आप लोगों को लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. कमाई में इजाफा हो सकता है. पारिवारिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. आपकी कमाई बढ़ सकती है. आप लोगों को परिवार में माता-पिता का सहयोग मिलेगा. किसी भी प्रकार के विवाद में पड़ने से बचें.

विज्ञापन

मकर राशि

शरद पूर्णिमा पर बन रहे शुभ संयोग से मकर राशि के जातकों को लाभ होगा. आप लोगों को काम में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. नई नौकरी की तलाश में लगे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है. आपके परिवार के लोगों के साथ संबंध अच्छे होंगे.

विज्ञापन

शरद पूर्णिमा उपाय

शरद पूर्णिमा पर्व पर खीर बनाने का महत्व होता है. आपको आज खीर बनाकर रात के समय खुले आसमान के नीचे रखनी चाहिए. इसे आसमान के नीचे रखने के बाद इसका सेवन कर सकते हैं. इसके साथ ही आज मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है. आज कोजागरी पूजा की जाती है. कोजागरी पूजा में मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ