IND vs NZ: टीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड ने बदला स्क्वाड, स्टार गेंदबाज 3 मैचों से बाहर

New Zealand T20I Squad Changes: भारत के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में न्यूजीलैंड अभी 0-2 से पीछे है. अब अगले तीन मैचों के लिए उन्होंने अपने स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए स्क्वाड बदला गया है.

new zealand team

न्यूजीलैंड ने अगले तीन T20I मैच के लिए अपने स्क्वाड में बदलाव किया है (Image: ANI)

New Zealand T20I Squad Changes: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज खेली जा रही है. टीम इंडिया इस श्रृंखला में अभी 2-0 से आगे चल रही है. न्यूजीलैंड को अपने घर पर लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है. अब न्यूजीलैंड ने आने वाले तीन T20I मैचों के लिए अपने स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. उनके कुछ तेज गेंदबाज अलग-अलग मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वाड में किए बड़े बदलाव

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने ऐलान किया कि तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन तीसरे T20I के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. वह ईडन पार्क और सेडन पार्क में होने वाले अंतिम दो T20I मैचों के लिए दोबारा स्क्वाड में शामिल हो जाएंगे. मैट हेनरी को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अगले तीन T20I मैचों के लिए आराम दे दिया है. वह अब सीधे वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे.

विज्ञापन

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर काइल जैमीसन तीसरे T20I मैच के लिए उपलब्ध हैं. वह चौथे और पांचवें T20I मैच से बाहर हो गए हैं. काइल इसके बाद फोर्ड ट्रॉफी के दूसरे राउंड में हिस्सा लेंगे और फिर वनडे सीरीज के लिए दोबारा स्क्वाड से जुड़ जाएंगे.

न्यूजीलैंड के T20I स्क्वाड में ब्लेयर टिकनर की एंट्री हो गई है. वह अगले तीन मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. इसके अलावा जोश क्लार्कसन चौथे और पांचवें T20I के लिए न्यूजीलैंड टीम से जुड़ेंगे. बता दें कि मैट फिशर को सिर्फ तीसरे T20I के लिए टीम में जगह दी गई है. इसके बाद वह न्यूजीलैंड A और भारत A के बीच मल्टी डे सीरीज के लिए दोबारा लौट जाएंगे.

विज्ञापन

अगले तीन T20I मैचों का शेड्यूल

  • तीसरा T20I: 27 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
  • चौथा T20I: 30 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड)
  • पांचवां T20I: 1 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिलटन)

भारत ने शानदार अंदाज में जीते शुरुआती दो T20I मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च में खेला गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 225 रन बनाए. भारतीय टीम के सामने बड़ा लक्ष्य था लेकिन उन्होंने 19.4 ओवरों में इसका सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की. संजू सैमसन की 67 रनों की पारी के दम पर भारत ने यह मैच जीता.

विज्ञापन

क्राइस्टचर्च में ही दूसरा T20I मैच भी देखने को मिला. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 180 रन बनाए. इस मैच में गेंद धीमी आ रही थी और रन बनने मुश्किल थे. टीम इंडिया एक समय मैच में पिछड़ रही थी, लेकिन तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की शानदार बल्लेबाजी ने बाजी पलट दी. 4 विकेट से भारत ने इस मुकाबले में जीत दर्ज की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ