---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

11 लाख शुरुआती कीमत में आते हैं SUV के ये 2 ऑप्शन, हाई माइलेज और शानदार फीचर्स

कार में 17 इंच के अलॉय व्हील और सात वेरिएंट अवेलेबल हैं, इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

---विज्ञापन---

MG suv cars under 10 lakh: कार मार्केट में इन दिनों कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों का क्रेज है, यही वजह है कि इस सेगमेंट हर कार निर्माता कंपनी 10 लाख रुपये शुरुआती कीमत पर अपनी गाड़ियां ऑफर करती हैं। इसी कड़ी में दो हाई टेक कार हैं MG Astor और kia Seltos. दोनों में हाई क्लास फीचर्स और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार MG अपनी Astor का नया अपडेट वर्जन लेकर आने वाला है, अनुमान है कि ये कार अगस्त 2024 तक पेश कर दी जाएगी। आइए आपको दोनों कार की माइलेज और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

MG Astor में पैरोनमिक सनरूफ और धाकड़ इंजन पावर

कार के टॉप मॉडल में पैरोनमिक सनरूफ आती है, ये रूफ ड्राइवर केबिन से रियर सीट तक जाती है। जिससे बाहर का शानदार लुक मिलता है और रोशनी भी सामान्य रूफ से ज्यादा आती है। यह कार 1349 cc से लेकर 1498 cc तक अलग-अलग इंजन ऑप्शन में अवेलेबल है। कार में ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन और छह एयरबैग जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कार का बेस मॉडल 9.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है, जो सड़क हादसों से बचाने में मददगार है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

MG Astor में मिलते हैं ये फीचर्स

  • कार में 488 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।
  • इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले आता है।
  • कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन हैं।
  • हाई-बीम असिस्ट और टर्बों इंजन।
  • कार में पांच ट्रिम आते हैं, इसमें हाई स्पीड के लिए 6 स्पीड गियरबॉक्स।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

Kia Seltos में 10.25 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

ये कार शुरुआती कीमत 10.89 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार का टॉप मॉडल 25.46 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। कार में तीन धाकड़ इंजन पावर 1482 cc, 1493 cc और 1497 cc मिलते हैं, जो इसे हाई पावर जनरेट करने में सपोर्ट करते हैं। यह कार 10.25 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है, जिससे इसका इंटीरियर हाई क्लास लुक देता है। कार में 17 इंच के अलॉय व्हील और सात वेरिएंट अवेलेबल हैं। Kia Seltos में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह 5 सीटर कार है, जिसमें 11 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। कंपनी का दावा है कि यह कार अलग-अलग वेरिएंट में मैक्सिमम 20.7 kmpl तक की माइलेज आसानी से निकाल लेती है।

 

---विज्ञापन---

Kia Seltos में आते हैं ये स्मार्ट फीचर्स

  • कार को NCAP क्रैश टेस्ट में 3 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
  • रियर सीट पर एसी वेंट दिए गए हैं।
  • एलईडी हेडलाइट और टेललाइट।
  • डिजिटिल कलस्टर और 7-स्पीड डुअल कलच ट्रांसमिशन।
  • हाई पिकअप के लिए 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क मिलता है।
  • सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा दिया गया है।
  • कार को NCAP क्रैश टेस्ट में 3 स्टार रेटिंग मिली हुई है।

ये भी पढ़ें: Hybrid में आएंगी Maruti और Skoda की ये दमदार गाड़ियां, रनिंग कॉस्ट पड़ेगी कम

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:  इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बदल जाएगी सूरत, आने वाली हैं ये 2 न्यू जनरेशन फ्यूचरिस्टिक लुक्स कारें

ये भी पढ़ें: पानी भरा हो या लगा हो जाम, आसानी से निकल जाती हैं ये ‘छोटी’ कारें

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘मिडिल क्लास’ की G Wagon है Mahindra की ये Car, 690 लीटर का बूट स्पेस और 12 लाख कीमत

First published on: Jul 01, 2024 06:17 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola