Tyre Price Hike Alert: गाड़ियों की मेंटेनेंस होगी महंगी! इस बड़ी टायर कंपनी ने किया कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान, जानें नया रेट

JK Tyre Price Hike 2026: जेके टायर चालू अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टायरों के दाम 4-5% तक बढ़ाने जा रहा है. कच्चे माल की बढ़ती लागत और महंगे कंटेनर फ्रेट के कारण गाड़ियों की मेंटेनेंस होगी महंगी.

JK Tyre price hike October December quarter 2026

कच्चे माल की बढ़ती लागत और महंगे कंटेनर फ्रेट के कारण गाड़ियों की मेंटेनेंस महंगी होगी . (Photo - AI)

अगर आपके पास कार या बाइक है और आप उसके टायर बदलने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक झटका देने वाली खबर है. आने वाले दिनों में गाड़ियों का रखरखाव और महंगा होने जा रहा है. देश की प्रमुख टायर निर्माता कंपनी जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज (JK Tyre & Industries) ने अपने टायरों के दाम बढ़ाने का बड़ा फैसला किया है.

विज्ञापन

कंपनी का प्लान चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2026) में टायरों की कीमतों में 4 से 5 प्रतिशत तक की और बढ़ोतरी करने का है. अगर आप अपनी गाड़ी के टायर बदलवाने का मन बना रहे हैं, तो जान‍िये कि कंपनी यह कदम क्यों उठा रही है और इसका आपके बजट पर क्या असर पड़ेगा.

विज्ञापन

लगातार तीसरी बार बढ़ रहे हैं टायरों के दाम

जेके टायर के प्रबंध निदेशक (MD) अंशुमान सिंघानिया ने हाल ही में कंपनी के दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों के बाद मीडिया को बताया कि कच्चे माल और ढुलाई (Freight) खर्चों में भारी बढ़ोतरी के कारण कीमतें बढ़ाना मजबूरी बन गया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वित्त वर्ष में यह लगातार तीसरी बार है जब जेके टायर अपनी दरें बढ़ा रहा है:

पहली तिमाही (Q1): कीमतों में 5% का इजाफा किया गया था.

विज्ञापन

दूसरी तिमाही (Q2): टायरों के दाम 7% तक बढ़ाए गए थे.

तीसरी तिमाही (Q3 – चालू): अब फिर से 4-5% तक बढ़ोतरी की तैयारी है.

विज्ञापन

आखिर क्यों महंगे हो रहे हैं टायर?

  1. कच्चे माल (Raw Materials) की भारी लागत:
    चालू वित्त वर्ष के पहले 6 महीनों में टायर बनाने वाले कच्चे माल की कुल लागत में करीब 30 प्रतिशत का बड़ा उछाल आ चुका है. तीसरी तिमाही में भी इस लागत में 4-5% की अतिरिक्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.
  2. कंटेनर फ्रेट और सप्लाई चेन संकट:
    पश्‍च‍िम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tensions) के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार और सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. इसके चलते समुद्र के जरिए माल भेजने का कंटेनर फ्रेट किराया अपने सामान्य स्तर से काफी ऊंचा बना हुआ है.
  3. कंपनी के मुनाफे में 71.5% की बड़ी गिरावट
    कच्चे माल की बढ़ती लागत और महंगे फ्रेट का सीधा असर जेके टायर के वित्तीय नतीजों पर भी पड़ा है. जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2) में कंपनी का समेकित शुद्ध मुनाफा (Consolidated Profit) सालाना आधार पर 71.5% घटकर 65.11 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी का EBITDA मार्जिन 13.3% से गिरकर 7.1% पर आ गया है.

प्रीमियम और बड़े रिम वाले टायरों की मांग बढ़ी
मुनाफे में गिरावट और लागत बढ़ने के बावजूद कंपनी के लिए एक सकारात्मक पहलू यह है कि बाजार में बड़े रिम आकार (Large Rim Size) वाले टायरों की मांग लगातार बढ़ रही है. नई गाड़ियों (Original Equipment – OEM) में भी और बाद में टायर बदलवाने (Replacement Market) वाले ग्राहकों के बीच भी बड़े और प्रीमियम टायरों का ट्रेंड तेजी से जोर पकड़ रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ