IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में हुई RR के पूर्व कोच स्टेफन जोन्स की एंट्री, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Steffan Jones Joins Mumbai Indians: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने RR के पूर्व कोच स्टेफन जोन्स को अपने साथ जोड़ा है. वह डेवलपमेंटल प्रोग्राम में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.

mumbai indians coach

मुंबई इंडियंस में गेंदबाजी सहायक के रूप में स्टेफन जोन्स शामिल हुए (Image: ANI)

Steffan Jones Joins Mumbai Indians: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बदलाव का दौर जारी है. हाल ही में MI से महेला जयवर्धने की विदाई हो गई और उन्होंने कीरोन पोलार्ड को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया. अब मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में एक और सदस्य को जोड़ा है. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के पूर्व हाई-परफॉर्मेंस कोच स्टेफन जोन्स को कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बना लिया है. स्टेफन को अगले सीजन से पहले अहम जिम्मेदारी सौंप दी गई है.

विज्ञापन

स्टेफन जोन्स MI में हुए शामिल

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस में स्टेफन जोन्स की एंट्री हो गई है. वह MI के डेवलपमेंटल प्रोग्राम में गेंदबाजी सहायक के रूप में जुड़े हैं. 52 वर्षीय स्टेफन MI के डेवलपमेंटल स्क्वाड के साथ काम करेंगे, जिसका नेतृत्व जुबिन भरुचा कर रहे हैं. वह मुंबई इंडियंस के साथ डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस के रूप में जुड़े हैं.

विज्ञापन

स्टेफन जोन्स ने 2019 में RR के तेज गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया था. इसके बाद 2022 में उन्हें हाई-परफॉर्मेंस गेंदबाजी कोच के रूप में दोबारा राजस्थान रॉयल्स में बुलाया गया था. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भरुचा और जोन्स मौजूदा घरेलू सीजन के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे.

कौन हैं स्टेफन जोन्स?

वेल्स में जन्मे स्टेफन जोन्स दाएं हाथ के तेज गेंदबाज थे. वह 14 साल तक इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट का हिस्सा थे. उन्होंने 148 फर्स्ट क्लास मैचों में 387 विकेट झटके. अपने करियर में वे 10 बार 5 विकेट हॉल लेने में सफल हुए. इसके अलावा उनका लिस्ट A और T20 क्रिकेट में भी रिकॉर्ड बेहद शानदार था. अपने घरेलू करियर में उन्होंने 691 विकेट झटके.

विज्ञापन

जोन्स ने हाल ही में भारत के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के साथ काम किया था. उन्होंने रेड्डी की स्किल्स में सुधार करने में अहम भूमिका निभाई. अब वह मुंबई इंडियंस के साथ काम करेंगे.

विज्ञापन

MI के दौर की हुई शुरुआत

कीरोन पोलार्ड 2010 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे. 2022 तक वह बतौर खिलाड़ी इस टीम में रहे और फिर उन्होंने बल्लेबाजी कोच के रूप में काम करना शुरू किया. महेला जयवर्धने की मुंबई इंडियंस से विदाई के बाद सभी यह जानने को उत्सुक थे कि कौन अगला हेड कोच बनेगा. मुंबई इंडियंस ने अपने बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड को प्रमोट करके हेड कोच बना दिया है. अब मुंबई इंडियंस के नए दौर की शुरुआत हो गई है और पोलार्ड के कार्यकाल पर सभी की नजरें होंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ