---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Hybrid में आएंगी Maruti और Skoda की ये दमदार गाड़ियां, रनिंग कॉस्ट पड़ेगी कम

हाइब्रिड कार में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी दी जाती है। ये कार पेट्रोल पर स्टार्ट होती है और चलते हुए इसकी बैटरी चार्ज होकर एनर्जी को स्टोर कर लेती है। ये हाई स्पीड जनरेट करती है और ईवी पर ऑटो शिफ्ट होती है।

---विज्ञापन---

Upcoming hybrid cars in india 2025 details in hindi: हाइब्रिड गाड़ियां मार्केट का नया क्रेज हैं, इन गाड़ियों से ईंधन की बचत तो होती ही है सड़क पर इसकी रनिंग कॉस्ट भी कम पड़ती है। अब Skoda अपनी हाई क्लास सेडान कार Octavia और Maruti अपनी हाई सेल हैचबैक कार में से एक Swift का हाइब्रिड इंजन इंडिया में लॉन्च करने पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों गाड़ियां 2025 में लॉन्च होंगी और इनमें सभी न्यू जनरेशन फीचर्स मिलेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों माइल्ड hybrid cars होंगी, जिनमें सिंगल बैटरी सेटअप होगा। बता दें हाइब्रिड कार में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी दी जाती है। ये कार पेट्रोल पर स्टार्ट होती है और चलते हुए इसकी बैटरी चार्ज होकर एनर्जी को स्टोर कर लेती है। कार चलते हुए ऑटोमैटिक रूप से ईवी पर चली जाती है और कार में दी बैटरी क्षमता के अनुसार कुछ किलोमीटर तक ईवी पर चलती है। फिलहाल Octavia हाइब्रिड ग्लोबल मार्केट में मिलती है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

Hybrid cars के ये फायदे

  • पॉल्यूशन कम होता है।
  • पेट्रोल की बचत होती है।
  • रनिंग कॉस्ट कम पड़ती है।
  • सीएनजी के मुकाबले सर्विस पर खर्च कम आता है।
  • हाई परफॉमेंस के लिए एडिशन पावर मिलती है।

Skoda Octavia में मिलेंगे एडवांस फीचर्स

Skoda Octavia 5 सीटर कार है, इसमें 1.5-लीटर का धाकड़ पेट्रोल इंजन मिलता है, कंपनी इसमें 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी लॉन्च करने वाली है। इस लग्जरी कार में अलॉय व्हील और एलईडी हेडलैंप और डीआरएल दिए गए हैं, इस कार में 13 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करती है। इस कार में मोबाइल कनेक्टिविटी और सेफ्टी के लिए छह एयरबैग मिलेंगे। अनुमान है कि नई कार शुरुआती कीमत 35 लाख से लेकर 40 लाख के बीच ऑफर की जा सकती है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

Skoda Octavia में मिलेंगे ये फीचर्स

  • हाई एंड लुक के लिए 19 इंच के टायर साइज मिलेंगे
  • ट्यूबलेटस टायर और डुअल कलर ऑप्शन
  • क्लाइमेट कंट्रोल और रियर सीट पर एसी वेंट
  • USB टाइप-C चार्जर और कीलेस एंट्री मिलेगी।
  • पावर स्टीयरिंग और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

मौजूदा Swift की स्पेसिफिकेशन

 

---विज्ञापन---
Maruti Swift 
Car Specifications
Price
Rs. 7.86 Lakh onwards
Mileage
24.8 to 25.75 kmpl
Engine 1197 cc
Fuel Type Petrol
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

Maruti दिसंबर 2024 तक अपनी हाई सेल कार में से एक Swift का हाइब्रिड इंजन पेश कर सकती है। इसके अलावा कंपनी Maruti grand vitara के नए 7 seater वेरिएंट में हाइब्रिड ऑप्शन देने की तैयारी कर रही है। फिलहाल इसके पांच सीटर में हाइब्रिड इंजन मिल रहा है। Swift हाइब्रिड की बात करें तो इसमें 1197 cc इंजन पावर मिल सकता है। यह कार शुरुआती कीमत 7.86 लाख रुपये ऑन रोड पर मिल रही है। फिलहाल कंपनी ने अपनी हाइब्रिड इंजन कार की कीमत और स्पेसिफिकेशन की डिटेल शेयर नहीं की है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

Swift हाइब्रिड में मिलेंगे ये फीचर्स

  • मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जा सकता है।
  • यह पांच सीटर कार 15 इंच के टायर साइज के साथ मिलेगी।
  • एलईडी हेडलाइट और डीआरएल दिए जा सकते हैं।
  • रियर सीट पर एसी वेंट और पावर विंडो मिलेगा।
  • टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्रूज कंट्रोल।

ये भी पढ़ें:  इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बदल जाएगी सूरत, आने वाली हैं ये 2 न्यू जनरेशन फ्यूचरिस्टिक लुक्स कारें

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पानी भरा हो या लगा हो जाम, आसानी से निकल जाती हैं ये ‘छोटी’ कारें

ये भी पढ़ें: ‘मिडिल क्लास’ की G Wagon है Mahindra की ये Car, 690 लीटर का बूट स्पेस और 12 लाख कीमत

---विज्ञापन---
First published on: Jul 01, 2024 05:00 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola