सऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी, जानें कब तक रहेंगी कैंसिल?

हूती विद्रोहियों के हमले से सऊदी अरब के हालात खराब हो गए हैं. इसलिए अकासा, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस के बाद एअर इंडिया ने भी सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं.

air india | saudi arabia | houthi rebels

एअर इंडिया ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. Credit- x-airindia

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच एअर इंडिया ग्रुप ने भी अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं. रिफंड और फ्लाइट्स का स्टेटस जाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की रियाद और दम्माम जानें वाली उड़ानें 7 नवंबर तक रद्द रहेंगी. वहीं जेद्दा की फ्लाइट्स 31 अक्टूबर 2026 तक कैंसिल रहेंगी. इंडिगो एयरलाइंस ने रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए के लिए उड़ानें 31 अक्टूबर तक के लिए रद्द की हैं. अकासा एयर ने जेद्दा के लिए उड़ानें 10 नवंबर तक के लिए रद्द की हैं. वहीं रियाद के लिए फ्लाइट्स 30 नवंबर 2026 तक कैंसिल रहेंगी. यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ