पेट की सेहत सुधारने के लिए खाएं ये 5 साबुत अनाज, डॉक्टर ने बताया कैसे मिलेगा पाचन को सहारा
खराब पाचन कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है. ऐसे में आंतों को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ गेहूं पर डिपेंड रहना काफी नहीं है. अपनी डाइट में अलग-अलग तरह के साबुत अनाज शामिल करना भी जरूरी है. डॉक्टर शालिनी सिंह ने बताया है कि डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए.

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खानपान की गलत आदतों का असर हमारी पाचन सेहत पर भी पड़ता है. गैस, कब्ज, पेट फूलना और अपच जैसी समस्याएं लोगों को परेशान कर सकती हैं. ऐसे में डाइट में फाइबर से भरपूर साबुत अनाज शामिल करना फायदेमंद हो सकता है. पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं और आंतों की सेहत बनाए रखने का काम करते हैं. आइए डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके से जानते हैं ऐसे 5 साबुत अनाज के बारे में, जिन्हें आप अपनी रोजाना की डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
ओट्स
2 / 6ओट्स को हेल्दी नाश्ते के बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें फाइबर, खासकर बीटा-ग्लूकन पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हो सकता है. यह फाइबर मल और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देने में मदद कर सकता है. सुबह के नाश्ते में ओट्स को दूध, दही या फलों के साथ खाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें- बुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना क्यों है जरूरी
ज्वार
3 / 6ज्वार एक पौष्टिक साबुत अनाज है, जिसमें फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस हो सकता है. ज्वार में मौजूद फाइबर कब्ज से राहत दिलाता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार हो सकता है. इसे भी पढ़ें-
समा के चावल
4 / 6समा के चावल, जिन्हें बार्नयार्ड मिलेट भी कहा जाता है, फाइबर से भरपूर एक पौष्टिक ऑप्शन हैं. इन्हें बैलेंस डाइट में शामिल करने से रोजाना फाइबर का सेवन बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
रागी
5 / 6रागी को पोषक तत्वों से भरपूर अनाज माना जाता है. इसमें फाइबर के साथ कैल्शियम और जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं. इसे रागी की रोटी, डोसा, दलिया या चीले के रूप में खाया जा सकता है.
राजगिरा
6 / 6राजगिरा, जिसे अमरंथ भी कहा जाता है. इसमें फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी खनिज पाए जाते हैं. इसे डाइट में शामिल करने से फाइबर का सेवन बढ़ सकता है, जो आंतों की सेहत के लिए फायदेमंद है. इसे भी पढ़ें- Migraine Problem: क्या है माइग्रेन की समस्या, जिसके दर्द से रोशनी में जाने से भी डरते हैं लोग?