Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: आज 25 अक्टूबर 2026 रविवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज चतुर्दशी का समापन दोपहर को 11 बजकर 55 मिनट पर होगा. इसके बाद पूर्णिमा का आरंभ होगा. आज रेवती और आश्विनी नक्षत्र रहने वाला है. वणिज, विष्टि और बव करण प्रभावी रहेगा. आज शरद पूर्णिमा का दिन कई राशियों के लिए बेहद की खास रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 25 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
साझेदारी में धन का निवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे. स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे. स्त्री पक्ष के विरोध का सामना करना पड़ेगा.
तकनीकी खराबी के कारण आपके कार्य लंबित होंगे. आपकी लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है. व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल-पुथल संभव है. धार्मिक आयोजनों में हिस्सेदारी रहेगी.
आपको पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. पुराने रोगों से परेशान रहेंगे. प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा. आपके संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा. नौकरी में बदलाव संभव है.
परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे. परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा. भाग्य आपका साथ देगा और आपकी समस्या का समाधान भी होगा. जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं, वह गलत हैं.
कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा. कम समय में काम को पूरा करेंगे. शुभ समाचार मिल सकते हैं. लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें. आपका अपना ही आपको धोखा दे सकता है.
तेल-तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है. समय शुभ व अनुकूल रहेगा. घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी. संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे.
लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे. नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है. सरकारी कामों में सफलता मिलेगी. आलस्य, प्रमाद से बचें. यात्रा से धन प्राप्त होगा.
अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. समय आपका मध्यम रहेगा. परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा. मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव रहेंगे.
कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है. जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता जरुरु मिलेगी. भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं. आपके कार्य की प्रशंसा होगी यद्यपि विरोधी सक्रिय रहेंगे.
कई दिनों से अधूरे काम आज पुरे होंगे. धन की स्थिति में सुधार होगा. परिवार में शुभ प्रसन्न होंगे तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा. चित्त प्रसन्न रहेगा, शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे.
आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की संभावना अधिक है. अपने व्यवहार में नर्मी लाएं. यात्रा के योग बन रहे हैं. नकारात्मकता आप पर हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा.
किसी की भी निंदा न करें. अपनों से व्यवहार कमजोर होगा. दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा. व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा. कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.