Maruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, लुक से लेकर केबिन तक हुई ये बदलाव, जानें कीमत

Maruti Suzuki ने अपनी पॉपुलर SUV Victoris के एक साल पूरे होने पर खास Aurum Edition लॉन्च किया है. जानें Victoris Aurum Edition में क्या-क्या खास बदला है और इसकी कीमत क्या है.

Victoris Aurum edition

Maruti Suzuki ने अपनी पॉपुलर SUV Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च कर दिया है. (Image Credit-Maruti Suzuki-Redesigned by AI)

मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर SUV Victoris का खास Aurum एडिश लॉन्च किया है. कंपनी ने इसे Victoris के बाजार में एक साल पूरा होने के पर मौके पर पेश किया है. यह स्पेशल एडिशन स्ट्रॉन्ग हाईब्रिड वेरिएंट पर बेस्ड है और इसमें SUV के एक्सटीरियर से लेकर केबिन तक कुछ खास कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. इस एडिशन की कीमत 22,990 रुपये की किट के तौर पर रखी गई है, जबकि Victoris की रेगुलर एक्स-शोरुम कीमत 10.50 लाख रुपये से शुरू होकर 19.99 लाख रुपये तक जाती है.

विज्ञापन

बता दें, Aurum लैटिन भाषा का शब्द है, जिसका मतलब सोना होता है. नाम के जरिए कंपनी SUV के पहले साल के प्रदर्शन को भी दर्शा रही है. Aurum Edition में SUV के फ्रंट, साइड और रियर स्किड प्लेट्स पर कॉपर कलर के इंसर्ट दिए गए हैं. इसके अलावा व्हील आर्च पर भी कॉपर फिनिश देखने को मिलती है. इससे रेगुलर मॉडल के मुकाबले Victoris का लुक थोड़ा अलग नजर आता है.

विज्ञापन

SUV में क्रोम एक्सेसरीज कहां मिलेंगी?

स्पेशल एडिशन में कई जगह क्रोम एक्सेसरीज भी जोड़ी गई हैं. इनमें फ्रंट ग्रिल, फेंडर्स, बंपर्स, बॉडी साइड मोल्डिंग्स और डोर वाइजर शामिल हैं. इन बदलावों का मकसद SUV को ज्यादा प्रीमियम और अलग लुक देना है.

केबिन में क्या खास मिलेगा?

Aurum Edition सिर्फ बाहर से ही अलग नहीं है. इसके साथ ऑल-वेदर 3D केबिन मैट्स दिए गए हैं. इसके अलावा 3D बूट मैट और रियर ट्रंक सिल गार्ड भी मिलता है. यानी इस एडिशन में रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए कुछ एक्सेसरीज भी शामिल की गई हैं.

विज्ञापन

Victoris Aurum Edition पावरट्रेन

वहीं Aurum Edition में Victoris का Strong Hybrid पावरट्रेन दिया गया है. इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और लिथियम-आयन बैटरी मिलती है. इस हाइब्रिड सिस्टम में EV मोड भी दिया गया है. इस पावरट्रेन का कंबाइंड आउटपुट करीब 116 hp है, जबकि पीक टॉर्क 122 Nm है. हाइब्रिड सिस्टम को e-CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. यानी Aurum Edition में रेगुलर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का सपोर्ट भी मिलता है.

Strong Hybrid के अलावा Maruti Suzuki Victoris में पेट्रोल और CNG पावरट्रेन का विकल्प भी मिलता है. हालांकि, Aurum Edition को कंपनी ने खास तौर पर Strong Hybrid वेरिएंट पर बेस्ड रखा है.

विज्ञापन

Victoris की कीमत कितनी है?

Maruti Suzuki Victoris की रेगुलर एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये से शुरू होती है और 19.99 लाख रुपये तक जाती है. Aurum Edition को 22,990 रुपये की अतिरिक्त किट के तौर पर पेश किया गया है. इसके जरिए कंपनी ने SUV के पहले साल को खास बनाने के साथ ग्राहकों को एक अलग लुक देने की कोशिश की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ