Shukra Gochar: गुरुवार को होगा शुक्र का गोचर, इन पांच राशियों पर पानी की तरह बरसेगा पैसा

Shukra Gochar, Shukra ke upay, 2023 rashifal, rashifal 2023, शुक्र गोचर राशिफल
विज्ञापन

Shukra Gochar: हिंदू पंचांग के अनुसार 29 दिसंबर 2022 (गुरुवार) को शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश करेगा। मकर राशि में शनि ग्रह पहले से होने के कारण इस गोचर के बाद शुक्र और शनि का संयोग होगा। यह संयोग छह राशियों के लिए अत्यधिक शुभ रहेगा। बाकी राशियों के लिए यह अधिक अनुकूल नहीं होगा परन्तु कुछ उपाय करके वे भी अपना भाग्य संवार सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए कि यह गोचर आपके लिए कैसा रहेगा।

सभी राशियों पर शुक्र के गोचर का होगा ऐसा असर (Shukra Gochar Effects)

मेष (Mesh Rashifal 2023)

शुक्र का गोचर मेष राशि के लिए अति उत्तम रहने वाला है। उन्हें परिवार, समाज और जान-पहचान वालों में प्रतिष्ठा और सम्मान मिलेगा। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। कुछ नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में उन्हें सफलता की राह पर ले जाएंगे। ऑफिशियल कार्य के चलते विदेश यात्रा संभव है। कुल मिलाकर आने वाला समय आपके लिए हर तरह से शुभ रहेगा।

विज्ञापन

उपाय: प्रत्येक शुक्रवार को व्रत करें एवं भगवान विष्णु सहित मां लक्ष्मी की आराधना करें।

वृषभ (Vrishabh Rashifal 2023)

शुक्र और शनि का यह संयोग वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। यदि बिजनेस करते हैं तो व्यापार को बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। विदेश में भी आपके संपर्क बन सकते हैं। प्राइवेट जॉब करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। हालांकि इस दौरान आप अत्यधिक बिजी होने के कारण अपने जीवनसाथी और परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। अतः शांत रहें और कुछ समय परिवार के साथ बिताने का प्रयास करें।

विज्ञापन

उपाय: शुक्र की कारक वस्तुओं को दान करें। प्रत्येक शुक्रवार को किसी एक गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं।

विज्ञापन

मिथुन (Mithun Rashifal 2023)

जिन जातकों की राशि मिथुन है, उनके लिए यह गोचर प्रतिकूल प्रभाव दे सकता है। खास तौर पर नौकरी (सरकारी और प्राइवेट दोनों) करने वाले लोगों को अपने ऑफिस में कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें और किसी भी तरह के अनावश्यक वाद-विवाद में न फंसें। खर्चों में भी एकदम से बढ़ोतरी हो सकती है।

उपाय: आपके लिए चन्द्रमा की पूजा करना उपयुक्त रहेगा।

विज्ञापन

शेष राशियों के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

कर्क (Kark Rashifal 2023)

इस राशि के लिए भी शुक्र का राशि परिवर्तन अनुकूल नहीं रहेगा। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को गलत साझेदारी के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी परेशान रहेंगे। हड्डियों और जोड़ों संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। जो भी करें, सोच-समझ कर ही करें।

विज्ञापन

उपाय: प्रतिदिन श्री सूक्त और लक्ष्मी सूक्त का पाठ करना आपको आर्थिक संकटों से बचाएगा।

विज्ञापन

सिंह (Singh Rashifal 2023)

यदि फैमिली लाइफ की बात करें तो Shukra Gochar आपके लिए ठीक रहेगा। आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ समय बिता पाएंगे। परन्तु यदि प्रोफेशनल लाइफ और कॅरियर के हिसाब से देखें तो समय थोड़ा खराब है। अच्छे कॅरियर की चाह के चलते स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। हालांकि इसका फायदा अभी तुरंत नहीं मिलकर थोड़े समय बाद मिलेगा।

उपाय: भगवान विष्णु के द्वादशाक्षर मंत्र का जप करें।

विज्ञापन

कन्या (Kanya Rashifal 2023)

मकर राशि में शुक्र का गोचर आपके लिए अत्यन्त अनुकूल रहेगा। कॅरियर में जबरदस्त ग्रोथ मिलेगी। जो खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं, वे अभी कर सकते हैं। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएं। लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से भी मुक्ति मिलेगी। हर तरह से आने वाला वक्त अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

उपाय: सप्ताह में कम से कम एक दिन किसी गरीब भूखे व्यक्ति को भोजन अवश्य कराएं।

विज्ञापन

शेष राशियों के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

तुला (Tula Rashifal 2023)

शुक्र का राशि परिवर्तन तुला राशि के लिए अनुकूल रहेगा। उन्हें जॉब में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। व्यापार में भी दिन दूना रात चौगुना लाभ होगा। कॅरियर भी नई ऊंचाईयों पर पहुंचेगा। हेल्थ के लिहाज से भी आगे का समय ठीक ही रहेगा। यदि आप कोई नया प्रोजेक्ट स्टार्ट करना चाहते हैं तो उसके लिए अच्छा समय है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान नृसिंह की आराधना करें एवं घर से निकलते समय भगवान को प्रणाम करें।

विज्ञापन

वृश्चिक (Vrishchik Rashifal 2023)

शुक्र का यह गोचर हेल्थ के हिसाब के थोड़ी सी समस्या दे सकता है। जीवन के अन्य मोर्चों पर समय अच्छा ही बितेगा। कॅरियर में उथल-पुथल रहेगी, बिजनेस करते हैं तो बिजनेस भी बदलना पड़ सकता है। ऐसे में आप जिस भी चीज में एक्सपर्ट हैं, उसी को आधार बनाकर आगे बढ़ना ठीक रहेगा। घुटनों में और पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

उपाय: प्रतिदिन शुक्र ग्रह के मंत्र का जप करें।

विज्ञापन

धनु (Dhanu Rashifal 2023)

जिन जातकों की राशि धनु है, उनके लिए Shukra Gochar कष्टदायी रहेगा। भविष्य में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों पर जबरदस्त वर्कलोड रहेगा। हालांकि बिजनेस ठीक से चलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ रिश्तों में भी खटास आ सकती है। सावधान रहें।

उपाय: अपने घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें एवं शनिवार के दिन किसी वृद्ध भिखारी को भोजन कराएं।

विज्ञापन

शेष राशियों के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

मकर (Makar Rashifal 2023)

यह गोचर आपके लिए कई खुशखबरियां लेकर आ रहा है। एक तरफ तो कॅरियर नई उड़ान भरेगा, वहीं दूसरी ओर पर्सनल लाइफ भी अच्छी रहेगी। बिजनेस करते हैं तो अपने ऑफिस की नई ब्रांच खोल सकते हैं। किसी सौदे को लेकर लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है जो आपके लिए शुभ सिद्ध होगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

विज्ञापन

उपाय: प्रत्येक गुरुवार को भगवान विष्णु या कृष्ण की पूजा करें एवं उन्हें पीले चंदन में केसर मिला कर तिलक लगाएं।

विज्ञापन

कुंभ (Kumbh Rashifal 2023)

शुक्र का गोचर (Shukra Gochar 2022) फैमिली लाइफ के लिए बहुत अच्छा रहेगा। हालांकि कॅरियर के मोर्चे पर कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। वर्तमान नौकरी से मन उचट सकता है और जॉब चेंज कर सकते हैं। यदि खुद का व्यापार करते हैं तो भी लाभ कमाने के लिए चुनौतियों से जूझना पड़ेगा। यदि फैमिली लाइफ की बात करें तो समय बहुत बढ़िया बितेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल चढ़ाएं एवं उनके पंचाक्षरी मंत्र का जप करें।

विज्ञापन

मीन (Meen Rashifal 2023)

इस राशि के लिए यह राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ रहने वाला है। पार्टनरशिप के सौदों में लाभ कमाएंगे। व्यापार में भी ग्रोथ होगी, लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। यदि जॉब करते हैं तो कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

विज्ञापन

उपाय: प्रतिदिन मां दुर्गा की आराधना करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करना आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ