Asian Games Final: फ्री में देखें IND vs PAK गोल्ड मेडल मैच, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

India vs Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच होगा. दोनों टीमों के बीच इस मैच को देखने के लिए रिचार्ज या सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ेगी. हालांकि, IND vs PAK मैच फ्री में देखने का भी एक तरीका है.

Asian Games 2026 IND vs PAK

एशियन गेम्स में होगा भारत-पाक मैच (Image: ANI and PTI)

India vs Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है. भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराकर गोल्ड मेडल मैच के लिए टिकट कटाया, वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई. अब दोनों टीमें एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी. इस मैच के लिए हर एक फैन बहुत उत्साहित है. कई लोगों के पास इस मैच को देखने के लिए रिचार्ज या सब्सक्रिप्शन नहीं होगा. बता दें कि इस मैच को फ्री में भी देखा जा सकता है.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK मैच?

एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. यह मैच 3 अक्टूबर यानी आज सुबह 10 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के कप्तान 9:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.

विज्ञापन

कब-कहां देखें IND vs PAK मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स का महामुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर सोनी लिव ऐप के जरिए इस मैच को स्ट्रीम किया जा सकता है.

फ्री में कैसे देख पाएंगे Asian Games का फाइनल?

भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच फ्री में भी देखा जा सकता है. डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच का लाइव प्रसारण होगा. डीडी फ्री डिश के लिए कोई भी मासिक रिचार्ज या शुल्क नहीं लगता है. डीडी स्पोर्ट्स पूरी तरह फ्री है और इस पर भारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा.

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ जीत की स्ट्रीक पर है भारत

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक T20 इंटरनेशनल में कुल 17 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 14 में टीम इंडिया को जीत मिली है. सिर्फ तीन मुकाबलों में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. टीम इंडिया इस समय जीत की स्ट्रीक पर है. 2022 से पाकिस्तान ने भारत को T20I मैचों में नहीं हराया है.

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच 2022 से अब तक 6 T20I मैचों का आयोजन किया गया है. अक्टूबर 2022 में T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था. इसके बाद 2024 के T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर 6 रन से जीत दर्ज की थी. इसके बाद 2025 के एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बार मैच हुए और तीनों में टीम इंडिया को जीत मिली. दोनों टीमों के बीच आखिरी बार फरवरी 2026 में T20 वर्ल्ड कप के दौरान मैच हुआ था. इस मुकाबले में भी भारत का पलड़ा भारी रहा था. टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ