Aaj Ka Rashifal 1 October 2026: आज 1 अक्टूबर 2026 गुरुवार के दिन आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज पंचमी तिथि पर रवि योग, आडल योग और विडाल योग प्रभावी रहेगा. आज रोहिणी और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रहेगा. सिद्धि और व्यतीपात योग बन रहा है. तैतिल, गर और वणिज कर रहने वाला है. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 1 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
ये दिन आपके परिवार के लिए महत्वपूर्ण है. कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है. कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे. आज वाहन क्रय करने का मन होगा. आपके नए लोगों से संबंध बनेंगे.
आप अपनी विपरीत परिस्थिति में भी आत्मविश्वास बनाए रखें. जल्दी से दुसरों पर विश्वास करना उचित नहीं है. व्यर्थ के विवादों से दूर रहें. लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य के पूर्ण होने की संभावना है. नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी.
आज दिन की शुरुआत से ही आपकी व्यस्तता रहेगी. व्यस्तता के चलते आपकी दिनचर्या प्रभावित होगी हालांकि आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. आपका व्यापार- व्यवसाय अच्छा चलेगा. कार्य की सफलता के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे.
आज का दिन आपके अनुकूल है. परिवार एवं आवास की समस्या हल हो सकती है. समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे. यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें. नए संबंध आपके लिए लाभप्रद रहेंगे.
संतो के दर्शन होंगे, प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा. आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी. कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें. आर्थिक मामलों में लापरवाही करना ठीक नहीं है.
समय रहते जरूरी कागजातों को खंगाल लें. संतान के कार्यों से चिंतित रहेंगे. व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे. व्यक्तिगत कार्यों में लापरवाही कर रहे हैं. कार्यस्थल में आपके उन्नति की संभावना है. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.
आप के कार्यों से समाज में आपकी प्रशंसा होगी. जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी. आज आपका यश और उत्साह बढ़ेगा. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और न ही प्रेम प्रसंग में उलझें. आज के समय आपके अच्छा है.
आपके रोजगार में बदलाव आने की उम्मीद हैं. आय के नए स्त्रोत मिलेंगे. रुका पैसा मिलेगा, सुख- समृद्धि बढ़ सकती है. बुद्धिमानी से हर समस्या का समाधान संभव है. आपके घर में मेहमानों का आगमन होगा.
अनजाने में हुई गलती से नुकसान हो सकता है. व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ सकता है. नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी. श्रेष्ठजनों से आपका मेल होगा. आपके परिवार की उलझन खत्म होगी.
अपने धन का कुछ अंश परोपकार में लगाएं. नौकरी में कार्य का विस्तार होगा. शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं. रिश्तेदारों से आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे. आप अपने विरोधियों से सावधान रहें.
परिजनों पर व्यर्थ में संदेह नहीं करें. आपको आर्थिक लाभ होगा. अपने के महत्व को भूलें नहीं किस व्यक्ति से क्या बात करनी है इसका विशेष ध्यान रखें. व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा.
आप अपन काम समय पर करना सीखें और अपने विचारों पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की आपको चिंता रहेगी. खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है, व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा. धर्म में रुचि बढ़ेगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.