Mahalaxmi Vrat Upay: आज महालक्ष्मी व्रत का समापन, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें

Mahalaxmi Vrat Upay: आज महालक्ष्मी व्रत का समापन हो रहा है. आज महालक्ष्मी व्रत के आखिरी दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि पाने के लिए आप कई उपायों को कर सकते हैं. आइये इनके बारे में पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं.

महालक्ष्मी व्रत

इन उपायों को करने से होगी धन-धान्य की प्राप्ति (Photo Credit - AI)

Mahalaxmi Vrat 2026 Today: धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित महालक्ष्मी व्रत 16 दिनों तक रखा जाता है. भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी यानी 18 सितंबर को व्रत का आरंभ हुआ था. आज 3 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार, आश्विन माह की कृष्ण अष्टमी को महालक्ष्मी व्रत का समापन हो रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महालक्ष्मी व्रत 16 दिनों तक चलने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पावन व्रत है.

विज्ञापन

महालक्ष्मी व्रत मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा दृष्टि के लिए किया जाता है. आज महालक्ष्मी व्रत के समापन के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने और धन-धान्य की प्राप्ति के लिए उपायों को कर सकते हैं. घर में सुख-समृद्धि की कामना और परिवार की खुशहाली के लिए आप पंडित सत्यम विष्णु अवस्ती द्वारा बताए गए उपायों को कर सकते हैं. आज महालक्ष्मी व्रत के अंतिम दिन किए गए इन उपायों से आपको विशेष लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

महालक्ष्मी व्रत से जुड़े उपाय

  • महालक्ष्मी व्रत के समापन के दिन आज किसी लक्ष्मी मंदिर में कमल के फूल अर्पित करें. इससे भी देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी.
  • इन 16 दिनों में कमल गट्टे की माला देवी लक्ष्मी को अर्पित करना शुभ होता है. आप व्रत के अंतिम दिन आज इस उपाय को करें और माला अपनी तिजोरी में रख लें.
  • देवी पुराण के अनुसार यदि आप धन लाभ की इच्छा रखते हों तो महालक्ष्मी का श्रृंगार सोने, चांदी आदि के आभूषणों से करें.
  • देवी महालक्ष्मी की पूजा में कौड़ी अर्पित करें और बाद में इसे अपने धन स्थान जैसे- तिजोरी या लॉकर में रख लें. ऐसा करने से आपके घर में धन के भंडार सदा भरे रहेंगे.
  • महालक्ष्मी व्रत के दौरान श्रीयंत्र या महालक्ष्मी यंत्र अपने पूजा स्थान पर स्थापित करें और रोज इसकी पूजा करें. इन सभी उपायों को करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ