Free LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! द‍िल्‍ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस

Delhi and UP Free LPG Cylinder Scheme: दिवाली 2026 से पहले फ्री एलपीजी सिलेंडर का तोहफा! जानिए दिल्ली और यूपी में राशन कार्ड व उज्जवला लाभार्थियों के खाते में कैसे ट्रांसफर होंगे मुफ्त सिलेंडर के पैसे.

free gas in up delhi on diwali

द‍िल्‍ली और यूपी में इन लोगों को द‍िवाली पर म‍िलेंगे फ्री स‍िलेंडर . (फाइल फोटो)

विज्ञापन

दिवाली का पावन त्योहार बस आने ही वाला है, और इस रोशनी के पर्व से ठीक पहले आम जनता के लिए रसोई गैस सिलेंडर को लेकर एक बहुत बड़ी और खुशखबरी सामने आई है. सरकार इस दिवाली पर फ्री एलपीजी सिलेंडर (Free LPG Cylinder) का तोहफा देने जा रही है.

लेकिन अब सवाल यह उठता है कि इस मुफ्त सिलेंडर की सुविधा किसे मिलेगी और इसके पैसे बैंक खाते में कैसे आएंगे?

विज्ञापन

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान:

दिल्ली में रहने वाले परिवारों के लिए यह दिवाली बेहद खास होने वाली है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को हर साल दो एलपीजी सिलेंडर की कीमत के बराबर सीधी वित्तीय सहायता (Financial Assistance) दी जाएगी.

बता दें क‍ि यह आर्थिक मदद साल में दो बार, एक होली पर और दूसरी दिवाली के मौके पर सीधे खाते में भेजी जाएगी. सिलेंडर के पैसे लाभार्थी परिवार के मुखिया के आधार-लिंक्ड बैंक खाते (Aadhaar-linked Bank Account) में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए जमा किए जाएंगे. यह योजना उन सभी राशन कार्ड धारकों पर समान रूप से लागू होगी, चाहे वे रसोई में सिलेंडर (LPG) का इस्तेमाल करते हों या फिर पाइप वाली गैस (PNG) का.

उस महीने में आपने सिलेंडर रिफिल कराया हो या नहीं, सरकार की तरफ से तय रकम आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी. इस योजना पर दिल्ली सरकार हर साल लगभग 242.77 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए भी खुशखबरी
अगर आप उत्तर प्रदेश (UP) के निवासी हैं, तो आपके लिए भी बड़ी राहत है. यूपी की योगी सरकार हर साल दिवाली और होली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर का तोहफा देती है. उत्तर प्रदेश में इस योजना का सीधा लाभ 1.5 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिल रहा है.

अभी क्या हैं घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम?
घरेलू एलपीजी (14.2 kg): दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत फिलहाल 942 रुपये है.
कॉमर्शियल एलपीजी (19 kg): वहीं, 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 62.59 रुपये की हालिया बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

त्योहारों के मौसम में जब घर का बजट बढ़ जाता है, ऐसे समय में सरकार की तरफ से मिलने वाली यह मदद सीधे आपकी जेब को राहत देगी. अगर आपके पास दिल्ली का राशन कार्ड या यूपी में उज्जवला योजना का कनेक्शन है और आपका बैंक खाता आधार से लिंक है, तो इस दिवाली आपके खाते में फ्री सिलेंडर की राशि क्रेडिट होने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ