Shani Vakri Upay: शनि ग्रह 27 जुलाई 2026 को वक्री हुए थे. अब 11 दिसंबर को शनि मार्गी होंगे. इस दौरान शनि की वक्री चाल चलना 5 राशियों के लिए मुसीबत भरा रह सकता है. वक्री शनि 5 राशियों का तनाव बढ़ा सकते हैं. शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या झेल रहे लोगों के लिए 11 दिसंबर तक का समय चुनौतिपू्र्ण रहेगा. इन्हें शनि दोष से मुक्ति और शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कई उपायों को करना होगा और कई सावधानियों को अपनाना होगा.
वक्री शनि का इन राशियों पर प्रभाव
शनि ग्रह की स्थिति के अनुसार, इस समय कुंभ, मीन और मेष राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. कुंभ राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण है. मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है. मेष राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. इसके साथ ही सिंह राशि के लोगों पर शनि की ढैय्या चल रही है. धनु राशि भी शनि की ढैय्या की प्रभाव में है. इन राशियों को सावधान रहना होगा.
इन राशियों के लिए सावधानियां
विवाद से बचें – शनि के दोष से प्रभावित राशियों को 11 दिसंबर तक बहस, झगड़े या कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों से बचना होगा. इन मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
नया काम ना करें – कोई नया काम करने, कारोबार की शुरुआत, बड़ा निवेश करने और बड़ा फैसला लेने से इन राशियों को बचना होगा. वरना शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं.
अहंकार से बचें – आप लोगों को अहंकार करने से बचना होगा. झूठ, छल, ईर्ष्या और दूसरों को परेशान करने से शनि के अशुभ प्रभाव मिल सकते हैं. शनि ग्रह कर्म फलदाता और न्याय के देवता माने जाते हैं. गलत कर्म करने से अशुभ परिणाम मिल सकते हैं.
बेईमानी ना करें – सभी काम ईमानदारी के साथ करने चाहिए. जिम्मेदारियों से बचने, दूसरों को परेशान करने, किसे के साथ बेईमानी करने से शनि ग्रह आपको परेशान कर सकते हैं. शनि दोष से प्रभावित इन 5 राशियों को सभी नियमों को मामना चाहिए.
शनि दोष से बचाव के उपाय
शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने और मुश्किलों को दूर करने के लिए शनि से जुड़े उपाय करने चाहिए. आप शनिवार के दिन तिल का तेल, काली उड़द, काले वस्त्र, जौ आदि का दान करें. निस्वार्थभाव के साथ जरूरतमंद लोगों की सेवा करें. शनिवार और मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें. शनिदेव के बीज मंत्र का जाप और शनि स्तोत्र का पाठ करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.