Meen Rashifal 2023: नए साल में धूम मचा देंगे मीन राशि वाले, जो भी चाहेंगे, पलक झपकते ही पा लेंगे

Meen rashifal 2023 in hindi, Meen rashi 2023 love life, Meen rashi 2023 career, Meen rashi 2023 rashifal, Meen rashi 2023 lal kitab, varshik rashifal 2023, 2023 Rashifal, Rashifal 2023, Varshik Meen Rashifal 2023, वार्षिक मीन राशिफल 2023,
विज्ञापन

Varshik Meen Rashifal 2023: मीन राशि के लिए आने वाला वर्ष हर तरह से उत्तम रहेगा। अन्य राशियों की तुलना में इस वर्ष सभी ग्रह मीन राशि के लिए बेहतर सौभाग्य लेकर आए हैं। मीन राशि के ग्यारहवें भाव के स्वामी शनि के चलते इस राशि वाले लोगों को एक से अधिक सोर्सेज से इनकम होगी। इसी प्रकार देवगुरु बृहस्पति भी 22 अप्रैल 2022 तक मीन राशि में ही रहेंगे। ऐसे में मीन राशि के लिए दोनों हाथों में लड्डू वाली सिचुएशन बनेगी।

शनि और गुरु के दोहरे गोचर के चलते मीन राशि वाले जातकों के लिए समय अच्छा बीतेगा। हालांकि बीच-बीच में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। यदि व्यापार करते हैं तो उसमें भी विस्तार होने के संकेत मिल रहे हैं। विदेश से संबंध जुड़ेंगे जो लॉन्ग टर्म में बेनिफिट देंगे। विवाह संबंधों की दृष्टि से भी माहौल ठीक रहेगा। इन्हें अप्रैल से जून माह तक थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। इस समय बिना वजह किसी वाद-विवाद में न पड़ें।

विज्ञापन

मीन राशि कॅरियर एवं व्यापार (Meen Rashi 2023 Career & Business)

वर्ष की शुरूआत से ही मीन राशि वालों का कॅरियर उड़ान भरने लगेगा। आप अपनी मेहनत और प्रोफेशनलिज्म के चलते प्रमोट किए जा सकते हैं। जॉब करते हैं तो आपको यश और सम्मान की प्राप्ति होगी। ऑफिशियल कारणों से विदेश भी जाना पड़ सकता है। जुलाई के बाद जॉब चेंज करने के अवसर बन रहे हैं।

व्यापार की बात करें तो व्यापार को आप इस समय उन ऊंचाईयों पर ले जा सकते हैं जो आपने कभी सोची भी नहीं होंगी। अपने क्षेत्र से जुड़े बड़े-बड़े लोगों से परिचय होगा, वे आपके व्यापार को बढ़ाने में सहयोग करेंगे। विदेश में भी बिजनेस का विस्तार हो सकता है। किसी एमएनसी के साथ जुड़कर भी काम करने का अवसर मिल सकता है। सरकारी अधिकारियों के सहयोग से कोई नया सौदा हाथ लग सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि संपत्ति, वाहन और धन (Meen Rashifal 2023 Money and Property )

यदि आप वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो मई के बाद खरीदें। इससे पूर्व वाहन खरीदना आपदाओं को आमंत्रण देने जैसा होगा। इस समय आप जो भी व्हीकल या संपत्ति खरीदेंगे, वह आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगी। आर्थिक स्थिति के हिसाब से आने वाला वर्ष आपके लिए शुभ रहने वाला है। देवगुरु जब तक मीन राशि में रहेंगे, इस राशि के लोगों को हर जगह सफलता मिलेगी। परन्तु शनि और गुरु का गोचर होते ही पैसे की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अगले वर्ष के राशिफल (Rashifal 2023) के अनुसार अप्रैल से अक्टूबर तक जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन न लें वरन सोचें, समझें और बड़ों से मशविरा करके ही कोई निर्णय लें। नवंबर और इसके बाद से आपका बैंक बैलेंस तेजी से बढ़ने लगेगा।

विज्ञापन

मीन राशि परिवार एवं प्रेम संबंध (Meen Rashi 2023 Love Life)

17 जनवरी को होने वाले शनि के गोचर से पहले स्थितियां पूरी तरह नियंत्रण में रहेंगी। परिवार में खुशहाली और समृद्धि रहेगी। परन्तु शनि का गोचर होते ही पारिवारिक संबंधों में तनाव और कटुता आने लगेगी। धैर्य से काम लें, जहां तक हो सकें, स्वयं भी शांत रहें और परिजनों को भी शांत रखने का प्रयास करें। 30 अक्टूबर के बाद एक बार फिर से माहौल अच्छा बनने लगेगा।

विज्ञापन

वैवाहिक संबंधों की दृष्टि से वर्ष 2023 उत्तम रहेगा। पति-पत्नी दोनों एक साथ मिलकर समस्याओं का समाधान निकालेंगे। दोनों के बीच आपसी समझ और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा। जुलाई से अक्टूबर के बीच का समय कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। इस दौरान या तो जीवनसाथी से दूर जाना पड़ सकता है या दोनों के बीच कटुता आ सकती है। अक्टूबर के बाद परिजनों सहित किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि एवं पढ़ाई (Meen Rashi 2023 Education)

2023 के राशिफल (2023 Rashifal) के अनुसार इस वर्ष बन रहे शुक्र, गुरु और शनि की युति के कारण आप एक से विषयों पर अपनी पकड़ बना लेंगे। पढा़ई के हिसाब से वर्ष 2023 बहुत ही उत्तम रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं में जुटे विद्यार्थियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि अप्रैल से सितंबर के बीच का समय कुछ नकारात्मकता से भरा हो सकता है। इस दौरान सावधान रहें और यथासंभव अपनी पढ़ाई पर एकाग्र होने का प्रयास करें।

विज्ञापन

मीन राशि स्वास्थ्य (Meen Rashi 2023 Health)

राहु और शनि के अशुभ प्रभावों के चलते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के बाद से नेत्र, पेट, मुंह आदि की बीमारियों से संक्रमित हो सकते हैं। खाने-पीने और मौसमी बीमारियों का विशेष ध्यान रखें। ऐसा नहीं करना आपको लंबे समय के लिए बीमार कर सकता है। हाथ, पैरों में चोट लग सकती है, वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

विज्ञापन

अशुभ ग्रहों का प्रभाव दूर करने के लिए करें ये उपाय (Meen Rashi Ke Upay)

मीन राशि के लिए वर्ष 2023 पूरी तरह से अनुकूल और शुभ रहेगा। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार कुछ सामान्य से उपाय करके वे शुभ ग्रहों से ज्यादा लाभ ले सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

  • गुरुवार के दिन भगवान राम की आराधना करें, श्रीरामरक्षास्त्रोत का पाठ करें।
  • गुरुवार को पीले चावल पकाकर उनमें घी और बूरा मिलाएं। इसे भगवान श्रीहरि को प्रसाद के रूप में अर्पित करें और स्वयं भी ग्रहण करें।
  • आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों व ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ