Mesh Rashifal 2023: नए साल में मेष राशि वालों को मिलेंगी ये तीन बड़ी चीजें, यहां पढ़ें पूरे साल का भविष्यफल

mesh rashifal 2023 in hindi, mesh rashi 2023 love life, mesh rashi 2023 career, mesh rashi 2023 rashifal, mesh rashi 2023 lal kitab, varshik rashifal 2023, 2023 Rashifal, Rashifal 2023,
विज्ञापन

Mesh Rashifal 2023: आने वाला वर्ष मेष राशि के लिए एक अच्छा अवसर सिद्ध होगा। अगर छोटी-मोटी चीजों को छोड़ दें तो मेष राशि के जातक इस वर्ष हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और जीवन में तरक्की करेंगे। राहु की उपस्थिति ऐसे जातकों को निरंकुश और तानाशाह बना सकती है लेकिन इसी की वजह से जीवन में ग्रोथ भी मिलेगी।

2023 राशिफल ज्योतिष गणना के अनुसार बृहस्पति ग्रह 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर राहु के साथ युति बनाएगा। इससे गुरु चांडाल योग बनेगा। अतः अप्रैल के बाद का समय इस राशि के लोगों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। हालांकि राहु आपको जल्दबाजी करने के लिए उकसाएगा और काम बिगड़ सकता है। यदि आप सफलता चाहते हैं तो आपको धैर्य रखते हुए आगे बढ़ना होगा, तभी सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

मेष राशि कॅरियर (Mesh Rashi 2023 Health)

आर्थिक रूप से वर्ष 2023 आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नए वर्ष में आप नया घर और नई कार भी खरीद सकते हैं। कोई बड़ी प्रोपर्टी खरीद सकते हैं या किराए पर ले सकते हैं। अब तक पैसे की तंगी या दूसरी वजहों से जो काम अटक रहे थे, वे सब पूरे होंगे।

व्यापार में ग्रोथ होगी, नौकरी करते हैं तो प्रमोशन तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अक्टूबर तक का समय पूरी तरह से अनुकूल रहेगा, आय के एक से अधिक साधन होंगे। इसके बाद आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष के अंत में राहु अनावश्यक खर्चा कराएगा जिससे पैसे की तंगी हो सकती है।

विज्ञापन

मेष राशि परिवार एवं प्रेम संबंध (Mesh Rashi 2023 Love Life)

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार परिजनों और दोस्तों के सहयोग से आपके सभी काम बनते चले जाएंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह करेंगे। दांपत्य जीवन भी मधुर होगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। घर में अनावश्यक गुस्से और जिद करने से बचें अन्यथा संबंधों में दरार पड़ सकती है। सितंबर के बाद जीवनसाथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। संतान की वजह से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

यदि प्रेम संबंधों की बात करें तो वर्ष 2023 उनके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहेगा। अविवाहित लोगों का विवाह हो सकता है। जो सिंगल हैं, उन्हें भी लाइफ पार्टनर मिल जाएगा। विवाहित लोगों के जीवन में चल रहा तनाव समाप्त होगा। परिवार के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने भी जा सकते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि एवं पढ़ाई (Mesh Rashi 2023 Education)

जिन विद्यार्थियों की राशि मेष है, उन्हें इस वर्ष सावधान रहने की जरूरत है। उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। यदि अप्रैल तक संभल कर पढ़ाई करते रहें तो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

मेष राशि स्वास्थ्य (Mesh Rashi 2023 Health)

यदि स्वास्थ्य की बात करें तो वर्ष की शुरूआत कुछ ठीक नहीं रहेगी। लग्न राशि में राहु, दूसरे भाव में वक्री मंगल और बारहवें भाव में गुरु का होना शरीर में घातक बीमारियों के होने का संकेत देता है। अप्रैल से अगस्त तक का समय विशेष सावधानी रखने का समय है। इस दौरान वायरसजनित बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। मानसिक तनाव से बचें अन्यथा ब्लडप्रेशर और माइग्रेन सहित कई दूसरी बीमारियों के शिकार बन सकते हैं। अपनी लाइफस्टाइल को बदलें और थोड़ा एक्टिव बनें। तनाव से दूर रहें और शरीर को थोड़ा एक्टिव रखें, इससे आप अच्छा अनुभव करेंगे।

विज्ञापन

अशुभ ग्रहों का प्रभाव दूर करने के लिए करें ये उपाय (Mesh Rashi Ke Upay)

मेष राशि के जातकों को ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए प्रत्येक गुरुवार का व्रत रखना चाहिए। प्रतिदिन स्नान के बाद पीले चंदन अथवा केसर का तिलक लगाएं। प्रतिदिन कम से कम 11 बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करें और शिवजी का अभिषेक करें। इससे समस्त कष्ट शांत होंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ