Sunil Sharma
Read More
Vrishabh Rashifal 2023: सभी के मन में जिज्ञासा है कि आने वाला वर्ष 2023 कैसा रहेगा। पंचांग के अनुसार 17 जनवरी को शनि मकर राशि छोड़ कर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। गुरु ग्रह भी 22 अप्रैल को मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा इन दोनों ग्रहों का यह गोचर वृषभ राशि के भविष्य पर बड़ा असर डालेगा। जानिए कि वृषभ राशि के लिए नया साल कैसा रहेगा।
वर्ष 2023 वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन में बहुत खास होगा। इस राशि के लोगों के जीवन में इस वर्ष कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। कुछ चीजें पीछे छूट जाएंगी तो कुछ नई चीजें हाथ लगेंगी। यदि वार्षिक राशिफल की बात करें तो इस वर्ष आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। परन्तु अंत में इसका परिणाम बहुत अच्छा होगा।
यह भी पढ़ेंः 2023 Rashifal: आने वाले वर्ष में ये 3 राशियां खरीदेंगी खुद की प्रोपर्टी और कार, जानिए आपके भाग्य में क्या लिखा है
ऐसे सभी लोग जिनके नाम ई, उ, ए, ओ, वा, वो, वी, वु, वे से शुरू होते हैं, उनकी राशि वृषभ होती है। नए वर्ष में वृष राशि वाले लोगों को आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे। उन्हें खुद को साबित करना होगा, खुद की योग्यता दिखानी होगी, तभी वो इसका लाभ ले पाएंगे। 2023 की शुरूआत में ही स्थान परिवर्तन हो सकता है। नए वर्ष के राशिफल (Rashifal 2023) के अनुसार स्वास्थ्य के हिसाब से भी समय ठीक रहेगा। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति भी पहले की तुलना में सुधरेगी। लंबी यात्राओं अथवा विदेश यात्राओं के योग बन सकते हैं। वर्ष के अंत में कुछ समय मानसिक चिंता से ग्रसित रह सकते हैं।
जनवरी की शुरुआत में ही स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है। नौकरी बदल सकते हैं या कहीं दूसरे स्थान पर तबादला हो सकता है। इसके बाद भी आपको आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे। मेहनत करेंगे तो यह वर्ष आपको काफी आगे ले जाएगा। जून से दिसंबर के बीच नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। उस समय धैर्य रखते हुए काम करें तो वर्ष के अंत तक प्रमोशन संभव है। व्यापार करने वाले लोगों को भी अच्छा-खासा फायदा होगा।
यह भी पढ़ेंः Mesh Rashifal 2023: नए साल में मेष राशि वालों को मिलेंगी ये तीन बड़ी चीजें, यहां पढ़ें पूरे साल का भविष्यफल
यदि पैसे की बात करें तो वर्ष 2023 वृषभ राशि के लिए उतार-चढ़ाव वाला वर्ष रहेगा। आय के एक से अधिक स्रोत बनेंगे लेकिन खर्चा भी उसी अनुपात में होगा। अनावश्यक यात्राओं और बीमारियों पर चलते पैसा फिजूल खर्च करना पड़ेगा। अक्टूबर के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, आय बढ़ने लगेगी और खर्चें कम होने लगेंगे। व्यापार करने वालों के लिए समय ठीक बना हुआ है। शनि की कृपा रहने से खुद का फ्लैट या मकान भी खरीद सकेंगे। किसी एमएनसी से भी जुड़ सकते हैं।
यह वर्ष प्रेम संबंधों में अनुकूलता लेकर आया है। वर्ष 2023 के राशिफल (2023 Rashifal) के अनुसार अविवाहित लोग विवाह संबंध में बंध सकते हैं। हालांकि जून के बाद दाम्पत्य जीवन में थोड़ी सी उठापटक हो सकती है, अतः सावधान रहें। एक-दूसरे से कम्यूनिकेट करते रहें। किसी तीसरे की बात मानने से बेहतर होगा कि आप अपने दिमाग का प्रयोग करें। पारिवारिक संबंधों के लिए समय अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
यह भी पढ़ें: Shani Sade Sati: बहुत जल्द इस राशि पर लगेगी शनि की साढ़ेसाती, करेंगे ये उपाय तो मिलेगा शुभ फल
गुरु ग्रह की अनुकूलता मिलने से स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। एग्जाम में रिजल्ट्स अच्छे आएंगे। स्कॉलरशिप भी मिल सकती है।
स्वास्थ्य के हिसाब से वर्ष 2023 साधारण ही रहेगा। पूरे वर्ष बीमारियों के कारण परेशान रहेंगे। राहु और गुरु की युति गुरु-चांडाल दोष बनाएगी जो शनि के कारण ज्यादा मारक असर करेगी। ऐसे में अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है। बाहर का खाना पूरी तरह अवॉइड करें। बीमारी के लक्षण दिखने पर टाले नहीं वरन तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढ़ें: Rahu Gochar: राहु का राशि परिवर्तन इन 3 राशियों को कर देगा मालामाल
ग्रहों के कारण मिल रहे अशुभ प्रभावों को दूर करने के लिए ज्योतिषाचार्यों ने कई उपाय भी बताए हैं। ये उपाय निम्न प्रकार हैं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।