Sunil Sharma
Read More
Varshik Singh Rashifal 2023: नववर्ष 2023 की शुरुआत में ही देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि के अष्टम भाव में विराजमान रहेंगे। शनि ग्रह भी 17 जनवरी 2023 को सिंह राशि के सप्तम भाव अर्थात् कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यहां पर शनि प्रबल हो जाते हैं। ऐसे में सिंह राशि वालों के लिए आने वाला वर्ष प्रबल सौभाग्य और राजयोग लेकर आ रहा है। गुरु के प्रभाव के चलते सिंह राशि वालों में इस वर्ष धार्मिकता काफी अधिक रहेगी। सिंह राशि के लोगों के लिए नया वर्ष कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण चेंजेज लेकर आ रहा है जो उनके भाग्य को हमेशा के लिए बदलकर रख देंगे।
बृहस्पति 23 अप्रैल 2023 को मेष राशि में प्रवेश करेंगे जो सिंह राशि की नवम राशि है। इसके बाद से सिंह राशि वालों का स्वर्णिम समय शुरु हो जाएगा। अचानक ही उनकी इनकम के सोर्स बढ़ जाएंगे, समाज में मान-सम्मान, प्रतिष्ठा मिलने लगेगी। लंबी धार्मिक यात्राओं का भी योग बनेगा। संक्षेप में कह सकते हैं कि जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसी में अप्रत्याशित रूप से सफल होंगे। जानिए सिंह राशि वालों के लिए नया वर्ष क्या-क्या लेकर आएगा।
यह भी पढ़ेंः 2023 Rashifal: आने वाले वर्ष में ये 3 राशियां खरीदेंगी खुद की प्रोपर्टी और कार, जानिए आपके भाग्य में क्या लिखा है
यदि जनवरी से देखें तो सिंह राशि वाले जातकों के लिए आने वाला समय थोड़ा सा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। हालांकि थोड़ी बहुत कठिनाईयों के बाद आप अपना काम बना ही लेंगे। फरवरी के बाद कुछ समय के लिए माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। व्यापार में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपनी दूरदर्शिता और बुद्धिमता के चलते आप आपदाओं में भी अवसर को ढूंढ लेंगे। अपने अनुभव के चलते दूसरों का मार्गदर्शन करेंगे। सरकारी विभागों से संबंधित कार्यों में भी सफलता मिलेगी।
कॅरियर के हिसाब से सिंह राशि वालों के लिए आने वाला वर्ष अत्यन्त उत्तम रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वालों का प्रमोशन हो सकता है या जॉब बदल सकती है। कलीग्स का विरोध सहना पड़ सकता है परन्तु उसमें भी आपकी ही विजयी रहेंगे। ऑफिस की तरफ से वाहन मिलने की संभावनाएं हैं।
बिजनेस के हिसाब से भी इस वर्ष दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होगी। व्यापारिक कारणों से विदेश यात्रा संभव है। यदि कोई नया इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं तो बिना सोचे-समझे न करें। ऐसा नहीं करने पर भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सरकारी अधिकारियों के साथ जाने-अनजाने उलझने से बचें, बनते काम भी बिगड़ जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः 2023 Rashifal: 21 अप्रैल 2023 तक इन 5 राशियों पर गुरु रहेगा मेहरबान, हर मुंहमांगी मुराद करेगा पूरी
पैसों के हिसाब से जुलाई का महीना उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस एक महीने को हटा दें तो पूरा वर्ष बहुत ही बढ़िया जाने वाला है। नवंबर माह में आप कोई बड़ी प्रोपर्टी खरीद सकते हैं। संभवतया आप अपना घर बनवाएं या पुराने घर को ही रेनोवेट कराएं।
वर्ष की शुरुआत में ही सूर्य, बुध के साथ पांचवे घर में है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अनुकूल स्थिति है। लंबे समय से रिलेशनशिप में चली आ रही नीरसता और कड़वाहट दूर होगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा। राहु ग्रह 30 अक्टूबर को मेष से मीन राशि में गोचर करेगा। इसके चलते अविवाहित लोगों के विवाह योग बन सकते हैं।
यदि परिवार की बात करें तो आने वाला वर्ष मिश्रित रहेगा। परिवार की शांति भंग हो सकती है। अथवा आप को परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। यदि आप सोच-समझकर बोलेंगे तो परिवार में शांति बनी रहेगी। ग्रहों के प्रभाव के चलते आपके स्वभाव में उग्रता आएगी, इस पर नियंत्रण रखें अन्यथा परिजनों से विवाद हो सकता है।
यह भी पढ़ेंः 2023 Rashifal: 17 जन. को शनि करेगा राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव
सूर्य और बुध की युति सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार लेकर आ रही है। ग्रहों के शुभ प्रभाव के चलते आप जो भी पढ़ेंगे, वह आसानी से याद हो जाएगा। पढ़ाई में भी मन लगेगा, किसी नए विषय की ओर आपका रुझान मुड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को अप्रैल के बाद से सफलता मिलने लगेगी हालांकि इसके लिए सही तरह से पढ़ाई करना अनिवार्य होगा।
जिन लोगों की राशि सिंह है उनके लिए आने वाला समय स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधानी रखने वाला है। पांचवे घर में सूर्य और बुध की युति तथा छठे घर में शुक्र और शनि की युति के चलते स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आने वाले समय में पेट संबंधी रोग, स्नायु रोग, मानसिक तनाव व गुप्त रोग संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। जहां तक हो सके अपने लाइफ पार्टनर के प्रति वफादार रहें। नए वर्ष के राशिफल (2023 Rashifal) के अनुसार 30 अक्टूबर को राहु का गोचर होगा, इसके बाद अचानक हुई किसी बीमारी के चलते परेशान रह सकते हैं। बाहर का खाना बिल्कुल बंद कर दें।
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: आज शाम करें ये एक उपाय, रातोंरात बदल जाएगा भाग्य
सिंह राशि वालों को वर्ष 2023 में कुछ उपायों को करना ठीक रहेगा। इससे उनके कॅरियर और बिजनेस में ग्रोथ होगी, साथ ही परिवार में भी शांति रहेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।