Numerology Prediction: 24 मई को इन 4 मूलांकों को मिलेगा धन, सफलता और किस्मत का साथ

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष के अनुसार, 24 मई 2026 की तारीख के अंकों के संयोग से शुक्र और गुरु का शुभ संयोग बन रहा है. इससे 4 मूलांक वालों पर किस्मत मेहरबान हो सकती है. इन्हें धन लाभ, सफलता, प्रमोशन और सम्मान मिलने के प्रबल योग हैं. आइए जानते हैं, ये मूलांक कौन-सी हैं?

Numerology-24-May
विज्ञापन

Numerology Prediction: 24 मई, 2026 का दिन न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के . दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन दो शुभ शक्तियां एक साथ सक्रिय होंगी, ये हैं- शुक्र और गुरु. 24 मई की तारीख का एकल अंक यानी मूलांक 2+4 = 6 बन रहा है. इस मूलांक के स्वामी सुख-वैभव के दाता शुक्र हैं. वहीं, पूरी तारीख यानी 24-05-2026 का कुल योग यानी भाग्यांक 2+4+5+2+0+2+6= 21 \ 2+1 = 3 बनता है. इस अंक यानी 3 के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं. इन दोनों ग्रहों के सह-संबंध से 24 मई का दिन कुल 4 मूलांक वालों के लिए एक विशेष वरदान की तरह सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं, ये लकी मूलांक कौन-से हैं और इन किस्मत में क्या-क्या लाभ लिखा है?

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: ब्रेकअप के बाद फास्ट Move On करती हैं ये 4 राशियां, ज्यादा देर नहीं झेलती दर्द

विज्ञापन

मूलांक 1

मूलांक 1 यानी किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्म लेने वालों के स्वामी गृह सूर्य, देवताओं के गुरु बृहस्पति के परम मित्र हैं. गुरु बृहस्पति इस मूलांक वालों के राजसी नेचर को एक नई एटीट्यूड देंगे. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सम्मान के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है. अटके हुए काम एक झटके में पूरे हो सकते हैं. घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य में सुधार आएगा. आपकी किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे. इससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

मूलांक 3

मूलांक 3 यानी जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनके लिए 24 मई यादगार भरा एक बढ़िया दिन साबित होगा. क्योंकि, आपका मूलांक और भाग्यांक 24 मई को एक ही है, जो एक महासंयोग है. इनके जीवन में अचानक कुछ ऐसे काम होंगे, जो चमत्कार की तरह लगेंगे. नौकरीपेशा को खुशखबरी वाला ईमेल मिल सकता है. आप किसी खास ट्रेनिंग के लिए विदेश जाने की मंजूरी मिलेगी. कारोबार में आपके प्रयास से तीन गुना मुनाफा होने के चांस हैं. आप जो भी फैसला लेंगे, वह आने वाले समय में वह महालाभ दे सकता है.

विज्ञापन

मूलांक 6

किसी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग यानी मूलांक वालों के लिए 24 मई की तारीख कला और धन का संयोग साबित होगा. आपको शुक्र के साथ गुरु बृहस्पति की भी कृपा प्राप्त होगी. मीडिया, ग्लैमर, डिजाइनिंग, पेंटिंग या संगीत से जुड़े लोगों को कोई धांसू ऑफर मिलेगा. यह आपके करियर को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा. आप घर की जरूरतों के लिए कोई कीमती सामान खरीदेंगे. आपका बहुत अच्छा छूट मिल सकता है. मैरिड लोगों की जिंदगी में रिश्तों की पुरानी गर्माहट लौटगी.

मूलांक 9

मूलांक 9 (9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोग) वालों के लिए मंगल ग्रह की कृपा बरस सकती है. वे साहस और ऊर्जा के देवता हैं. 24 मई, 2026 तारीख के भाग्यांक स्वामी गुरु के साथ उनकी प्रबल मित्रता है. आपको रियल एस्टेट या जमीन-जायदाद से कोई बड़ा लाभ हो सकता है. पुलिस, सेना या खेल से जुड़े जातकों को मेडल या प्रमोशन मिल सकता है. किसी बड़े कर्ज से मुक्ति मिलेगा. मन को राहत का एहसास होगा. स्टूडेंट लोगों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है. किसी दूर के रिश्तेदार यहां जाना हो सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और ये केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ