---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Digital Detox: अपनी राशि से जानें कौन-सी सोशल मीडिया साइट छीन रही है आपकी शांति

Digital Detox: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर सोशल मीडिया साइट की ऊर्जा हर राशि से मेल नहीं खाती है। कुछ प्लेटफॉर्म आपकी मानसिक शांति भी छीन सकते हैं। आइए जानते हैं, किस राशि का मेल किस सोशल साइट से नहीं बन पाता है।

---विज्ञापन---

Digital Detox: यह आपने भी महसूस किया होगा कि कुछ वेबसाईट, खासकर सोशल मीडिया साइट्स, आपको बेहद निराश करती है। मसलन, हो सकता है आपको फसबुक अच्छी लगती हो, लेकिन इंस्टाग्राम पसंद न हो या टिंडर के दीवाने हों और लिंक्डइन न भाता हो। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि इसकी वजह यह हो सकती है कि वह आपकी से मेल नहीं खाती हो।

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि हर राशि की अपने एक नैसर्गिक एनर्जी होती है, जिससे कुछ सोशल मीडिया साइट्स मैच करती है, तो कुछ का उस एनर्जी से टकराव होता है। आइए जानते हैं, आपकी राशि सहित किस राशि के लिए कौन-सा सोशल साइट्स लकी नहीं है?

---विज्ञापन---

मेष राशि – व्हाट्सएप

मेष राशि को साफ-साफ और बेहद खुलकर बोलना पसंद है। इस मामले में व्हाट्सएप की रेंज सीमित है, इससे उनका स्वभाव दब जाता है। इसलिए ये सोशल मीडिया पसंद नहीं है।

वृषभ राशि – एक्स (Twitter)

वृषभ पृथ्वी तत्व की राशि है, जिसे शांति और स्थिरता पसंद होती है। इन्हें एक्स यानी ट्विटर पसंद नहीं आता है, क्योंकि यहां हर वक्त बहस और विवाद होता रहता है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि – फेसबुक

फेसबुक का पुराना और धीमा फॉर्मेट मिथुन राशि के लोगों को बोर कर देता है। इसलिए ये इसे खास पसंद नहीं करते, क्योंकि इन्हें कुछ नया और फास्ट चाहिए।

यह भी पढ़ें: Vedic Astrology Remedies: बिना रत्न पहने अपने राशि के ग्रह को करें मजबूत, जानें आसान और असरदार ज्योतिष उपाय

---विज्ञापन---

कर्क राशि – इंस्टाग्राम

कर्क राशि में भावुकता बहुत बहुत अधिक होती है। ये अधिकांश चीजें अपने तक सीमित रखना चाहते हैं। इसलिए इन्हीं इंस्टाग्राम की दिखावटी इन्हें तनाव देती है।

सिंह राशि – स्नैपचैट

स्नैपचैट पर 24 घंटे में गायब होने वाली तस्वीरें सिंह राशि के जातकों अपने शान के खिलाफ लगता है, इसलिए ये इसे अधिक पसंद नहीं करते हैं। साथ ही इनको बड़ी ऑडियंस और स्थायी पहचान चाहिए।

---विज्ञापन---

कन्या राशि – फेसबुक

कन्या एक ऐसी राशि है, जिसे व्यवस्थित और काम की चीजें पसंद आती हैं। वहीं, फेसबुक के बिखरे और फालतू पोस्ट इन्हें बहुत नागवार लगती है।

तुला राशि – एक्स (Twitter)

वृषभ राशि की तरह तुला को भी संतुलन और शांति चाहिए। इसलिए इनको एक्स का अग्रेसिव और अस्थिर माहौल नहीं पसंद आता है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि – व्हाट्सएप

वृश्चिक उन चुनींदा राशियों में है, जिन्हें प्राइवेसी बहुत पसंद आती है। इन्हीं लगभग कोई सोशल मीडिया पसंद नहीं है। व्हाट्सएप तो खास तौर, क्योंकि इसके ग्रुप में कोई कभी भी कुछ डाल देता है।

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: ब्रेकअप के बाद फास्ट Move On करती हैं ये 4 राशियां, ज्यादा देर नहीं झेलती दर्द

---विज्ञापन---

धनु राशि – यूट्यूब

धनु राशि के लोग आजाद और खोजी स्वभाव के होते हैं। यूट्यूब पर लंबी एडिटिंग और कैमरा फेस करना इनको आजादी पर एक बेड़ी की तरह लगती है।

मकर राशि – स्नैपचैट

मकर राशि के लोग अनुशासनप्रिय, गंभीर और करियर-ओरिएंटेड होते हैं। इनको स्नैपचैट के फिल्टर बचकाने और फालतू मजाक वाले समय की बर्बादी लगते हैं।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि – स्नैपचैट

मकर राशि की तरह ही कुंभ राशि के लोग भी काफी गहरे विचार वाले होते हैं। स्नैपचैट का सुपरफिशियल एंटरटेनमेंट इन्हें कतई पसंद नहीं आता है.

मीन राशि – यूट्यूब

मीन राशि के लोग कलात्मक और थोड़े स्वप्नजीवी होते हैं. इन्हीं यूट्यूब के कड़े एल्गोरिदम और व्यूज़ की दौड़ पसंद नहीं, क्योंकि ये रचनात्मकता भी बहुत होते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Selfie Jyotish: बार-बार सेल्फी लेना कमजोर सूर्य का संकेत तो नहीं, जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और ये केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 22, 2026 09:45 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola