SINGH RASHI.jpg

Video: सिंह राशि के लिए जरूरी सलाह, इन उपायों को करने से खूब बढ़ेगा मान-सम्मान

Singh Rashi Upay: सिंह राशि वालों को कई उपायों को करना चाहिए. आप लोगों को कई बातों का ध्यान रखना होगा. इन उपायों को करने से मान-सम्मान बढ़ेगा. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Singh Rashi Upay: सिंह राशि के लोगों को कई उपायों को करने से भाग्य का साथ मिलेगा. सिंह राशि का स्थान शरीर में पेट होता है. सिंह राशि वालों के मा मी मु में मोटा टी टू टे ये सभी अक्षर हैं. सिंह राशि वालों के दिमाग में कोई चढ़ गया है तो, मरते दम तक जब तक उसको मिट्टी में ना मिला दें तब तक उसको यह भूलते नहीं हैं. इन लोगों के साथ दुश्मनी भली नहीं होती है. इन लोगों के कारक ग्रह सूर्य और मंगल हैं.

विज्ञापन

एक मुखी रुद्राक्ष है शुभ

सिंह राशि वालों के लिए एक मुखी रुद्राक्ष बहुत ही शुभ होता है. एक मुखी रुद्राक्ष और एक मुखी आदमी बड़ा ढूंढने पर ही मिलेगा. आप लोगों को एक मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए. आपको सूर्य की उपासना करनी चाहिए. सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य दें. गायत्री मंत्र का जाप करें और गायत्री मंत्र से हवन करें. आप लोगों को प्रतिभा को निखारने के लिए इन उपायों को करना चाहिए.

विज्ञापन

सिंह राशि के लिए उपाय

आप लोगों को जीवन में सकारात्मक प्रभाव के लिए गायत्री मंत्र का 24 माला जप करना शुरू कर देना चाहिए. सूर्योदय के समय आप मंत्र का जाप करें. तांबे के लोटे का इस्तेमाल करें. तांबे के लोटे से सूर्य को जल से अर्घ्य दें. आप लोगों को मांसाहार और नशीली चीजों से परहेज करना चाहिए. इन उपायों को करना सिंह राशि के लिए अच्छा रहेगा. सिहं राशि के लिए अन्य उपायों के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ