DHANU.jpg

Video: धनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Astro Remedies: राशि के अनुसार, उपाय करना लोगों के लिए बहुत ही शुभ होता है. इससे भाग्य का साथ मिलता है. धनु और कन्या राशि के लोगों को किन उपायों को करना चाहिए. इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

Astro Remedies: व्यक्ति राशि के अनुसार उपायों को करके जीवन के दुखों को दूर कर सकता है. धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं. धनु राशि का स्थान शरीर में जांग होती है. धनु राशि के कारक ग्रह चंद्रमा और गुरु हैं. इन लोगों को पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए. धनु राशि के लोगों को अच्छी सेहत आत्मविश्वास, पारिवारिक सुख, शांति और संपत्ति के लिए भगवान विष्णु या भगवान कृष्ण की उपासना करनी चाहिए. भाग्य का साथ पाने के लिए सूर्य को नियमित रूप से जल चढ़ाना चाहिए.

विज्ञापन

भगवान गणेश की उपासना

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए धनु राशि के लोगों को बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करनी चाहिए. कारोबार में वृद्धि के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी चाहिए. रविवार का दिन छोड़कर पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं. हल्दी की गांठ अपने घर में रखें और किसी को अपना गुरु अवश्य बनाएं.

विज्ञापन

कन्या राशि के लिए उपाय

कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है. कन्या राशि का स्थान कमर में होता है. कन्या राशि का कारक ग्रह बुध और शुक्र है. कन्या राशि वालों को चार मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए. कारोबार में सफलता, धन-धान्य की प्राप्ति और भाग्य में वृद्धि के लिए कन्या राशि के जातकों को भगवती राजराजेश्वरी दुर्गा की उपासना करनी चाहिए. आप लोग अच्छी सेहत और सफलता प्राप्त करने के लिए आप गणेश जी की भी उपासना करें. धनु और कन्या राशि से जुड़े अन्य उपायों के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ