Zodiac Personality Traits: ब्रेकअप के बाद फास्ट Move On करती हैं ये 4 राशियां, ज्यादा देर नहीं झेलती दर्द

Zodiac Personality Traits: जिंदगी में ब्रेकअप का दर्द हर किसी को होता है, लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जो जल्दी संभल जाती हैं और फास्ट मूव ऑन कर आगे बढ़ जाती हैं. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं और किन गुणों के कारण वे ऐसा कर पाने में सक्षम होती हैं?

Zodiac-Personality-Traits
विज्ञापन

Zodiac Personality Traits: ब्रेकअप कैसा भी, किसी का भी हो… खुशी तो नहीं देता है. कुछ लोग सालों इस दर्द को झेलते रहते हैं, तो कुछ महीनों या दिनों की बात होती है. आखिर ऐसा क्यों होता है कि किसी को उबरने में वर्षों लग जाते हैं, तो कोई जल्दी मूव ऑन (move on) कर जाते हैं? इसका ओरिजिनल उत्तर ज्योतिष शास्त्र देता है, जो यह कहता है कि यह राशियों की मौलिक प्रकृति और प्रवृत्ति के कारण ऐसा होता है.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं, सभी राशियों को प्रकृति के अनुसार 4 वर्गों में बांटा गया है- अग्नि, पृथ्वी, वायु और जल. इसमें अग्नि और तत्व की राशियां असीम साहसी होने से बेहद सहनशील होती है और जल्दी गमों से उबर जाती है और इसे भुलाकर आगे बढ़ जाती हैं. ऐसी कुल राशियां हैं, जो ब्रेकअप के बाद फास्ट मूव ऑन करती हैं.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

राशिचक्र की पहली राशि मेष ब्रेकअप की पीड़ा और दर्द को बहुत देर तक अपने ऊपर हावी नहीं होने देती हैं, क्योंकि ये बेहद ऊर्जावान और स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं. ये दर्द में रहने के बजाय, स्वयं को किसी-न-किसी काम में लगा देते हैं.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोग भी ब्रेकअप के बाद बहुत दिन ‘सफर’ नहीं करते, क्योंकि ये मानते हैं कि जिंदगी में ठहराव नहीं आना चाहिए. इसके साथ हीं, ये काफी आत्मविश्वासी और स्वाभिमानी भी होते हैं. ये जल्दी ही कुछ नया ढूंढ लेते हैं और उसके साथ आगे बढ़ जाते हैं.

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों में एक बहुत बड़ी खासियत होती है, हमेशा कुछ नया एक्सप्लोर करते रहना. साथ ही ये बहुत आशावादी होते हैं. इसलिए ये पुराने रिश्ते में उलझने के बजाय नई रोशनी की ओर बढ़ जाते हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)

सभी 12 राशियों में मिथुन एक ऐसी राशि है, जो खुद से बहुत प्यार करती हैं. अक्सर इनका मन नई चीजों और विचारों में जल्दी रम जाता है. यही कारण है कि ये ब्रेकअप के दर्द को भी छोड़कर मूव ऑन कर जाते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ