Pankaj Mishra
Read More
Aaj Ka Rashifal, 4 January 2023: आज दिनांक 4 जनवरी और दिन बुधवार (Budhwar Ka Rashifal) है। यानी साल 2023 का चौथा दिन। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे। शारीरिक रूप से भी शिथिल से रहेंगे। व्यावहारिकता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध टूट सकते हैं। संध्या के समय किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ की सम्भावना है। परिजनों से सम्बन्ध ठीक नहीं रहेंगे। दान पुण्य धर्म के कार्यों में आज रुचि बढ़ेगी। पार्टनर से बहस जीवन मे काफी नकारात्मकता ला सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आज आपकी राशि में बन रहा है। चंद्र मंगल का लक्ष्मी योग धन आगमन के लिए सुंदर समय। आज का दिन आप आनंद से बितायेंगे। किसी कार्य में सफलता मिलने की खुशी रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है। पड़ोसियों से सम्बन्ध आज अच्छे नहीं रहेंगे। साथ ही आज आप अपने कार्यों को बनाने के लिए किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे। परिजन आपकी बात मानेंगे व सहयोग करेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी
वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आज धन आएगा भी लेकिन उससे अधिक खर्च भी होगा, खर्च अधिक होने से मन थोड़ा पीड़ित रहेगा। आज के दिन आप स्वार्थ सिद्धि के कार्य करेंगे, परन्तु अधिकारियो से कार्य निकालना आसान नहीं रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा। विरोधी चाह कर भी आपका बुरा नहीं कर पाएंगे। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा। आन का दिन अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे ।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद
मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आज लाभ की व धन आने की, आमदनी के अवसर मिलने की पूरी संभावना रहेगी। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज कार्यों को काफी सोच विचारने के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है, फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी। आज आपके पार्टनर के साथ खट्टे मीठे अनुभव महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
कर्क राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विद्यर्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। साथ ही आज कुछ अचे लोगों से संबंध जुड़ेगा। संतान प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा आज के दिन की शुरुआत में किसी से विवाद हो सकता है, जिस के कारण मध्यान तक मन अशांत रहेगा। गृहस्थ सुख बना रहेगा। उपहारों का आदान प्रदान होगा। अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सुधार वाली बनेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लाल
सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आज आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा। फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। परन्तु फिर भी आज आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से आप स्वयं भी आश्चर्य चकित रह जाएंगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यों की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- आसमानी
कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।