---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal: आज मेष, मिथुन समेत 5 राशियों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, पढ़ें 8 सितंबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 8 सितंबर 2026 का दिन ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें मंगलवार का राशिफल.

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 8 September 2026: आज 8 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. इसके साथ ही आज भौम प्रदोष व्रत है. एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. गण्ड मूल और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. आज मंगलवार के दिन ग्रहों की स्थिति सभी राशियों के लिए कैसी रहेगी? आप इसके बारे में जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 8 सितंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि 

---विज्ञापन---

आप अपनी आदतों के कारण अपनों से दूरिया बना लेंगे. समय रहते अपने सम स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा. आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा. आज आपके नए संपर्क स्थापित होंगे.

वृषभ राशि 

---विज्ञापन---

आपके पारिवारिक लोगों से आज संबंध मधुर होंगे. कार्यस्थल पर आप किसी से आकर्षित होंगे. आज आपका भाग्योदय संभव है. जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें, निश्चित ही सफल होंगे. बिना मांगे किसी को अपनी सलाह न दें.

मिथुन राशि 

---विज्ञापन---

नए व्यापार की शुरुआत आपके अनुकूल होगी. आपको कान से संबंधित पीड़ा हो सकती है. अनावश्यक विवादों में न बोलें अन्यथा नुकसान हो सकता है. आपकी नौकरी में बदलाव के योग हैं. राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं.

कर्क राशि 

---विज्ञापन---

आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है. जिन लोगों की आप ने मदद की थी, आप उन्हीं का विरोध करेंगे. आज आपको रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. सुख-सुविधा पर आपका अधिक खर्च संभव है हालांकि मानसिक अस्थिरता बनी रहेगी.

सिंह राशि 

---विज्ञापन---

आज के दिन आपके वैचारिक मतभेद दूर होंगे. किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा. कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे. रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है. आज मांगलिक कार्यों में खर्च संभव है.

कन्या राशि 

---विज्ञापन---

आज बीती बातों को भुला कर अपने रिश्त्तों की नई शुरुआत करें. आप की उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है. राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे. स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Shadashtak Yog 2026: सूर्य-शनि का षडाष्टक योग इन 5 राशियों के लिए रहेगा अशुभ! करियर में करेंगे परेशानियों का सामना

---विज्ञापन---

तुला राशि 

आपके सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी. मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं. उधार दिया पैसा आने में संदेह है. मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे. आज की यात्रा सुखद होगी.

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि 

कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से इर्ष्या करेंगे. कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे. कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा. बहनों से झगडा हो सकता है. धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी.

---विज्ञापन---

धनु राशि 

आज धार्मिक माहौल में आपका समय व्यतीत होगा. आपके धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. आपको माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी. पारिवार में मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी. दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी.

---विज्ञापन---

मकर राशि 

रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब अनुकूल होगा. जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा. आपके साथी आपको बीच मजधार में ही छोड़ देंगे, धैर्य से काम लें.

---विज्ञापन---

कुंभ राशि 

नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें. पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे. आपके शत्रु आपसे परास्त होंगे. नए संपर्क आपको ख्याती दिलवा सकते है. कारोबार में विस्तार के योग हैं. अनावश्यक विवादों को टालने का प्रयास करें.

---विज्ञापन---

मीन राशि 

नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्ग दर्शन सलाह लें. पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें. किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें. अध्यन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. पढ़ाई में मन अच्छा लगेगा.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Sep 08, 2026 07:19 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola