यूरोप की राजकुमारी से निकाह करेंगे पाकिस्तानी नेता बिलावल? सोशल मीडिया पर अटकलें तेज

सोशल मीडिया पर ये खबरें उड़ रही हैं कि पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) के चीफ बिलावल भुट्टो 38 साल की उम्र में ऑस्ट्रिया के आखिरी सम्राट चार्ल्स प्रथम की ग्रैंडडॉटर ग्लोरिया वॉन हैब्सबर्ग से निकाह कर सकते हैं.

Pakistani leader Bilawal

क्या शादी करने वाले हैं पाकिस्तानी नेता बिलावल? (Photo: X)

विज्ञापन

सोशल मीडिया इन दिनों एक नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है, वो नाम है पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो जरदारी का. चर्चा ये है कि वो यूरोप के किसी शाही परिवार की राजकुमारी से शादी करने वाले हैं. सोशल मीडिया पर ये खबरें उड़ रही हैं कि पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) के चीफ बिलावल भुट्टो 38 साल की उम्र में ऑस्ट्रिया के आखिरी सम्राट चार्ल्स प्रथम की ग्रैंडडॉटर ग्लोरिया वॉन हैब्सबर्ग से निकाह कर सकते हैं. इन अटकलों को हवा तब मिली, जब बिलावल के पिता और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी सात दिन के लिए ऑस्ट्रिया पहुंचे. उनकी ये यात्रा पूरी तरह प्राइवेट रखी गई.

ये भी पढ़ें: इमरान खान के लिए मोईन खान ने की भावुक अपील, साथी खिलाड़ियों से भी लगाई गुहार

विज्ञापन

कैसे फैली खबर?

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जल्द ही बिलावल भुट्टो और राजकुमारी ग्लोरिया की शादी की तारीख फिक्स हो सकती है. हालांकि PPP ने इन अटकलों को कोरी अफवाह करार दिया है. उनका कहना है कि बिलावल भुट्टो की शादी की खबरें पूरी तरह गलत हैं. दरअसल, पाकिस्तान के राष्ट्रपति की ओर से 27 अगस्त को जरदारी की विदेश यात्रा की जानकारी दी गई थी, लेकिन ये साफ नहीं किया गया कि वो कहां और क्यों जा रहे हैं. इसके बाद पाकिस्तानी मीडिया ने सूत्रों का हवाला देते हुए ये दावा किया कि राष्ट्रपति जरदारी अपने बेटे की शादी की तैयारी को लेकर यूरोप गए हैं. पाकिस्तानी मीडिया के दावे के बाद सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई और दुल्हन के तौर पर राजकुमारी ग्लोरिया का नाम सामने आया.

PPP ने इन अटकलों को बताया बेबुनियाद

कई पोस्ट में यूजर्स ने ये भी दावा किया कि साल 2026 के आखिर तक बिलावल भुट्टो और ग्लोरिया शादी के बंधन में बंध सकते हैं. लेकिन PPP नेता और कराची के मेयर मुर्तज़ा वहाब ने शनिवार को इन खबरों को सिरे से नकार दिया. उन्होंने कहा कि ये सभी दावे पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं. बिलावल और उनके परिवार की तरफ से शादी या सगाई से जुड़ी किसी तरह की घोषणा नहीं की गई है. हालांकि बिलावल से 2022 में UN जनरल असेंबली के दौरान जब शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वो ज़रूर निकाह करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जो भी लड़की उनके साथ शादी करेगी, उसे पहले उनकी बहनों के दिल में जगह बनानी होगी जोकि एक मुश्किल काम है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ