नए साल में बदल जाएगी इन 6 राशियों की किस्मत, रुपया, पैसा, मौज-मस्ती सब मिलेगा, बाकी के भाग्य में यह लिखा है

2023 Rashifal, Rashifal 2023 in hindi, varshik rashifal 2023, वार्षिक राशिफल 2023,
विज्ञापन

Varshik Rashifal 2023: नया वर्ष शुरू हो चुका है। ऐसे में सभी अपना भाग्य जानना चाहते हैं। सभी को यह जानने की उत्सुकता है कि नया वर्ष 2023 उनके लिए कैसा रहेगा। यदि आप भी अपने भविष्य को लेकर उत्सुक हैं तो यहां एस्ट्रोलॉजर एम. एस. लालपुरिया के इस राशिफल को पढ़ सकते हैं। इस राशिफल के जरिए आप जान सकते हैं कि आपके लिए अगले 12 महीने कैसे रहेंगे।

मेष राशि (Mesh Varshik Rashifal 2023 – चू, चे, चो, ला, ली, लो, लू, ले, अ)

मेष लग्न के जातकों के लिए वर्ष 2023 में अधिक अच्छा नहीं होगा। पूरे वर्ष के दौरान कभी फायदा तो कभी नुकसान, कुल मिलाकर परेशानी ज्यादा रहेगी। प्रथम 3 महीने में कोई फायदा नहीं है, मई का महीना फिर भी ठीक रहेगा घर में कलेश अपयश तथा मानसिक चिंता अधिक रहेगी। इस वर्ष आपके घर में मांगलिक कार्य का भी योग बनता है तथा नौकरी और व्यापार से अक्टूबर तक इनकम होती रहेगी।

विज्ञापन

तनाव के कारण परेशानियां आएंगे। उस समय विवाद से बचें तथा घर में तनाव में कमी रखें । ननिहाल पक्ष में कुछ अशुभ होने के समाचार भी मिलेंगे जबकि संतान पक्ष को वर्ष में अच्छी शिक्षा का योग बनता है तथा मांगलिक कार्य का भी योग बनता है। जातक का दांपत्य जीवन अच्छा निकलेगा तथा पार्टनरशिप में फायदा होगा। वर्ष के अंत में खर्चा भी अधिक होगा। जातक को साधु संत को समय-समय पर दान करते रहना चाहिए क्योंकि वर्ष के मध्य भाग में आपको धार्मिक यात्रा का अवसर मिलेगा।

वृषभ राशि (Vrishabh Varshik Rashifal 2023 – ई, उ, ए, ओ, वा, वो, वी, वु, वे)

वृष लग्न वाले दे जातकों के लिए यह वर्ष अनुकूल है। उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे राजकीय जो सेवा में हैं उनको सम्मान भी मिलेगा तथा धन संग्रह अधिक होगा। वर्ष के दौरान व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा तथा लाभ भी होगा तथा प्रथम 4 माह में प्रसिद्धि नहीं मिलेगी जबकि बाद में अच्छा योग बनता है। वर्ष के अंत में 2 मां नवंबर तथा दिसंबर चातक की कन्या संतान के लिए अधिक अच्छे नहीं होंगे।

विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए भी यह 2 माह अच्छे नहीं है इससे पूर्व अच्छा परिणाम मिलेगा । विदेश यात्रा का योग बनता है तथा विदेशी व्यापार से लाभ की संभावना रहेगी। वर्ष के अंत में जातक की आय भी बढ़ेगी प्रसिद्ध होगी तथा घर आरामदायक वस्तुओं का संकलन होगा। इस वर्ष जातक का भाग्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि (Mithun Varshik Rashifal 2023 – की, कु, घ, ड, ह, के, को, छ)

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह कैलेंडर वर्ष अच्छा है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होगा तथा जो जातक सेवा में है उनको सेवा से प्रसन्नता, व खुशी मिलेगी, धन मिलेगा, प्रमोशन होगा । जुलाई महीने से सितंबर तक अच्छा समय रहेगा उसके बाद व्यापारिक वर्ग को फायदा होगा। धर्म के प्रति आस्था तथा धार्मिक पदयात्रा में भाग लेने का योग बनता है तथा समाज में अधिक ख्याति बढ़ेगी।

पार्टनरशिप व्यवसाय में भी लाभ होगा तथा दांपत्य जीवन अच्छा चलेगा थोड़ा बहुत मनमुटाव हो सकता है कृपया इसके लिए शांत रहे हैं या सहनशक्ति रखें। वर्ष के अंत में संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी । अधिक शुभकामनाएं के लिए माथे पर चंदन का छोटा तिलक लगाए।

विज्ञापन

अन्य राशियों के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

कर्क राशि (Kark Varshik Rashifal 2023 – हू, हि, हो, हे, डा, डो, डे, डू, डी)

कर्क लग्न राशि वाले जातकों के लिए कैलेंडर वर्ष 2023 मिश्रित फलदायक होगा। लाभ हानि बराबर रहेगी जबकि आय के नए-नए तरीके होंगे तथा जातक नए तरीकों की तलाश भी करेगा। वर्ष के प्रथम 6 महीने कोई विशेष लाभदायक नहीं होंगे उसके बाद लाभ होगा तथा गब्बर अब व्यवसाय भी अच्छा चलेगा।

विज्ञापन

घर में शांति का माहौल रहेगा तथा वर्ष के अंत में वाहन इत्यादि का योग बनेगा इस वर्ष संतान के लिए शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा के हिसाब से अच्छा रहेगा सफलता हासिल होगी। पार्टनरशिप व्यापार सेलाभ होगा तथा जातक को धार्मिक यात्रा का विचार भी आएगा। वर्ष के अंत में विदेशी व्यापार से हैं लाभ होने के योग बनेंगे। नवंबर महीने में घर में अशांति का माहौल हो सकता है धैर्य रखें।

विज्ञापन

सिंह राशि (Singh Varshik Rashifal 2023 – टे, टा, टी, टु, मो, मू, मे, मा, मी)

सिंह लग्न वाले जातकों के लिए कैलेंडर वर्ष 2023 अच्छा रहेगा। उन्हें अनुकूल परिणाम मिलेंगे। जो शासन व्यवस्था में है उनका समान होगा उनको अधिक अधिकारों की प्राप्ति होगी। विदेशी व्यापार में बढ़ोतरी होगी तथा धार्मिक यात्रा का योग बनेगा।

वर्ष के अंत में जातक को शारीरिक कष्ट हो सकता है ध्यान रखें सावधानी बरतें। जातक कथा उसकी संतान को विदेश में शिक्षा का अवसर मिलेगा इसके लिए विदेश यात्रा का भी योग बनता है। घर में वर्ष के मध्य मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि (Kanya Varshik Rashifal 2023 – पे, पो, पा, पी, पू, टो, ठ, ष, ण)

कन्या लग्न राशि वाले जातियों के लिए कैलेंडर वर्ष 2023 अधिक अच्छा नहीं है। उनको मानसिक चिंता अधिक रहेगी तथा व्यापार तथा व्यवसाय में भी कई तरह की परेशानियां सकते हैं । जो जातक सेवा में उनको फायदा हो सकता है अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है या प्रमोशन हो सकता है।

विज्ञापन

संतान को शिक्षा तथा प्रतियोगी की परीक्षा की अधिक चिंता रहेगी और मन में सफलता के प्रति विश्वास नहीं होगा। लग्नेश अस्त होने के कारण व्यापार तथा व्यवसाय में भी अधिक फायदा नहीं होगा। जिसने आपको व्यापार की चिंता बनी रहेगी। गुरुवार के दिन पीपल पूजा करें या साधु संत को भोजन करवाएं।

विज्ञापन

अन्य राशियों के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

तुला राशि (Tula Rashifal 2023 – रा, री, रू, रो, रे, ते, ती, तू, ता)

तुला राशि वालों के लिए कैलेंडर वर्ष 2023 अच्छा रहेगा। उनको मनवांछित फल मिलेगा लाभ होगा। शुभ होगा इन पर जुलाई के बाद शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे। जो जातक सेवा में है उनका प्रमोशन होगा उनको उच्च पद की प्राप्ति का योग बनेगा। धन की प्राप्ति का लाभ मिलेगा।

पार्टनरशिप में लाभ होगा तथा नई पार्टनरशिप बनाने का योग बनेगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी तथा धन की प्राप्ति का भी योग बनेगा। अप्रैल मई का महीना ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ होने का योग बनेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashifal 2023 – ना, नी, नू, तो, या, यी, यू)

वृश्चिक लग्न राशि वाले जातकों के लिए कैलेंडर 2023 मिलाजुला असर दिखाएगा। क्योंकि कभी लाभ तथा हानि की स्थिति बराबर रहेगी नए-नए आय के साधन की तलाश होगी। व्यापार दुग्ध व्यवसाय तूट पिक्चर लगेगा तथा लाभ की स्थिति भी अच्छी रहेगी।

विज्ञापन

जातक का बुद्धि विकास होगा लेकिन खर्चा अधिक होगा इस साल खर्च अधिक होने का योग बनता है शत्रुओं का वह भी बना रहेगा। जातक को स्वस्थ होने का भ्रम रहेगा तथा संतान को सफलता मिलेगी लेकिन वर्ष के अंतिम 2 महीने में रिजल्ट अच्छा नहीं रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि (Dhanu Rashifal 2023 – भा, भी, भू, धा, ये, यो, फ, ढ, भे)

धनु लग्न राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2023 अनुकूल रहेगा इस वर्ष में उनको राजकीय सम्मान मिलने का योग बनेगा तथा धन लाभ भी होगा। नवंबर तथा दिसंबर माह में घर में मांगलिक कार्य होने का योग बनेगा इससे पहले हो सकता है अनावश्यक परेशानी हो।

व्यापार तथा व्यवसाय में भी लाभ होगा तथा साझेदारी अथवा पार्टनरशिप में भी लाभ होने के योग बनेगा। जातक के इस वर्ष कोई काम नहीं रुकेगा। विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ होने का योग बनेगा। अप्रैल तथा मई का महीना अधिक अनुकूल नहीं होगा। उसके बाद घर में मांगलिक कार्य का भी योग बनेगा तथा संतान को अच्छी शिक्षा का योग बनेगा।

विज्ञापन

अन्य राशियों के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

मकर राशि (Makar Rashifal 2023 – खा, खू, जा, जी, जू, भो, गा, गी)

मकर लग्न राशि वाले के लिए कैलेंडर वर्ष 2023 अच्छा रहेगा इन्हें व्यापार तथा व्यवसाय में सफलता हासिल होगी तथा लाभ होगा। घर परिवार में वर्ष के मध्य के बाद शांति रहेगी। विनियोग तथा प्रतिभूतियां से लाभ नहीं होगा संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी।

विज्ञापन

जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जबकि अप्रैल माह के बाद मानसिक चिंता का योग बनता है नींद लेने में समस्या हो सकती है। जातक के शत्रुका विनाश होने का योग बनेगा जबकि पिता के लिए यह वर्ष ठीक नहीं है।

विज्ञापन

कुंभ राशि (Kumbh Rashifal 2023 – सा, से, सो, सू, सी, गू, गे, गो)

कुंभ लग्न राशि वाले जातक के लिए कैलेंडर वर्ष 2023 अधिक अनुकूल नहीं है । इस वर्ष उनको धन लाभ तो होगा लेकिन खर्चा अधिक होगा तथा शारीरिक कष्ट का भी योग बनेगा। विनियोग तथा प्रतिभूतियों से नुकसान होने का योग बनेगा तथा पार्टनरशिप में भी यही स्थिति बनेगी।

जातक का यात्रा का योग बनेगा और वर्ष के अंत में यात्रा सिम बेचे क्योंकि उस समय कोई वाहन दुर्घटना घटित होने का योग बनेगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा मैं सफलता मिलेगी तथा कोई समस्या नहीं होगी। अप्रैल मई महीने में भाइयों में मनमुटाव हो सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि (Meen Rashifal 2023 – चा, चि, दी, दू, दे, दो, थ, झ)

मीन लग्न राशि वालों के लिए यह वर्ष मिश्रित फलदायक रहेगा अर्थात प्रारंभ की शनि की साढ़ेसाती उत्तम मानी जाती है। वर्ष के दौरान आए अथवा इनकम के नए-नए सृजन का योग बनेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा तथा अप्रैल माह के बाद लाभ भी होगा। वर्ष के अंत में मानसिक चिंता से मुक्ति प्राप्त होगी तथा संतान पक्ष को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। अपने कार्य क्षेत्र में वृद्धि के कारण जातक को संतुष्टि तथा प्रसंता होगी।

विज्ञापन

इस वर्ष स्थाई निर्माण अथवा भूमि खरीदने का योगी बनेगा विनियोग तथा प्रतिभूतियों से भी लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान पक्ष को शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का योग बनेगा उनका लेकिन अंतिम 2 माह में प्रतिभूतियों में विनियोग ना करें। जो जातक सेवा में हैं उनको भी लाभ होगा तथा उच्च पद की प्राप्ति का योग बनता है जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

– एम.एस. लालपुरिया

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ