Lucky Zodiac Signs: 8 सितंबर, 2026 को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन मंगलवार है. इसके साथ ही यह दिन दूसरे चातुर्मास का 16वां दिन भी है, जो अजा एकादशी का पारण दिवस है. इसके साथ ही इस दिन कृष्ण दामोदर द्वादशी व्रत भी है. इसके साथ इस दिन को सर्वार्थ सिद्धि योग की शुभता प्राप्त हो रही है. इसके अलावा इस दिन पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र का शुभ संयोग पारिघ और शिव योग हो रहा है. इस दिन चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में गुरु बृहस्पति के साथ युति कर शुभ गजकेसरी योग बना रहे हैं. वहीं, चंद्रमा से द्वादश भाव में मंगल की उपस्थिति से अनफा योग भी बन रहा है.
इसके साथ ही बुध ग्रह भी स्वराशि कन्या हैं, जिससे भद्र राजयोग बन रहा है. शुक्र पहले से ही तुला राशि में स्थित होकर मालव्य राजयोग बना रहे हैं. ये सभी योग बुद्धि, यश, आरोग्य और धन में वृद्धि करते हैं. बाकी ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी यानी मंगल ग्रह मिथुन, सूर्य और केतु सिंह, राहु ग्रह कुंभ और शनि ग्रह मीन राशि में ही विराजमान रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 8 सितंबर के इन सभी ज्योतिषीय योग-संयोग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. लेकिन, 5 राशियों के जातकों के लिए दिन खास फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके यह दिन लकी साबित होगा और प्रॉपर्टी से लाभ होगा?
8 सितंबर का मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए 8 सितंबर का दिन सुखदायी सिद्ध हो सकता है. मकान खरीदने के इच्छुक लोगों को लाभ होगा. घर में कोई नया वाहन आने के योग बन रहे हैं. आपके लोन को अप्रूवल मिल सकता है. प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े लोग अच्छा कमीशन पा सकते हैं. घर में चल रहा कोई पुराना विवाद किसी रिश्तेदार की मदद से सुलझ सकता है. नौकरी के परेशानी का हल ढूंढने में सफलता मिलेगी। परिवार में एकता बनी रहेगी.
8 सितंबर का कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्रमा विशेष लाभकारी साबित होंगे, क्योंकि वे पॉवरफुल गजकेसरी योग बना रहे हैं. यह आपके लिए एक गोल्डन दिन सिद्ध हो सकता है. पिछले कई दिन चल रहा तनाव समाप्त हो सकता है. आप अधिक ऊर्जावान और एक्टिव फील करेंगे. यह दिन निवेश के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है. पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझ सकता है. नए कार्य की शुरुआत की प्लानिंग हो सकती है। नई दुकान खोलने के योग हैं.
8 सितंबर का कन्या राशिफल
8 सितंबर का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए उत्तम सिद्ध हो सकता है. बुध ग्रह आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपको कई लाभ दिला सकते हैं. आपके निर्णय क्षमता में स्पष्टता बढ़ेगी. मार्केटिंग, ट्रेडिंग, सेल्स से जुड़ी लोग बढ़िया डील कर सकते हैं. अच्छा धन लाभ होने के योग हैं. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को अच्छे काम के लिए इंसेंटिव मिल सकता है. माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सेहत अच्छी रहेगी.
8 सितंबर के लिए तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए यह दिन बहुत खास सिद्ध होगा. आपके घर में लग्जरी और सुख के साधन बढ़ेंगे. इसकी वजह होगी- शुक्र के मालव्य योग का शुभ असर, जो आपकी राशि में बनेगा। फैशन, डिजाइन, लग्जरी आयटम एक बिजनेस और सर्विस से भारी धन लाभ हो सकता है. यह दिन रियल एस्टेट के लोगों के लिए भी वरदान साबित होगा. पुराने अटके प्रोजेक्ट के लिए कस्टमर मिल सकते हैं। पार्टनरशिप में लाभ होने के योग हैं.
8 सितंबर के लिए मकर राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए 8 सितंबर का दिन कुछ नई सफलता पाने का दिन साबित हो सकता है. इसकी वजह यह है कि इस इन चंद्रमा और गुरु एक साथ युति कर आपकी ओर देख रहे हैं. इस शुभ असर से आपकी कोई स्टार्टअप योजना सक्सेसफुल हो सकती है. ससुराल पक्ष से बड़ी सहायता प्राप्त हो सकती है. लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है. आपक सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे. आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सरकारी अटके हुए काम बनेंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.