---विज्ञापन---

Numerology Prediction: 9 सितंबर का अंक योग इन 3 मूलांकों के लिए होगा पॉजिटिव, खुलेंगे धन की आमद के नए दरवाजे

Numerology Prediction 9 September 2026: 9 सितंबर को मूलांक 9 और भाग्यांक 1 का संयोग बन रहा है. इसके साथ दिन बुधवार होने से बुध की ऊर्जा का असर भी रहेगा। इस योग संयोग से 3 मूलांक वालों के धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन से हैं?

---विज्ञापन---

Numerology Prediction 9 September 2026: न्यूमरोलॉजी एनालिसिस के अनुसार, 9 सितंबर, 2026 का दिन इस तारीख की अंक ऊर्जा के कारण एक अनूठा दिन साबित हो सकता है. गणितीय गणना के अनुसार, इस तारीख का मूलांक 0 + 9 यानी 9 है, जबकि पूरी तारीख यानी 09 – 09 – 2026 का योग 0+9+0+9+2+0+2+6= 28, फिर 2+8= 10 और फिर कुल योग 1+0= 1 बनता है. इस प्रकार इस दिन का मूलांक 9 और भाग्यांक 1 है. न्यूमरोलॉजी में मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह से है, ऊर्जा, साहस और पराक्रम को बढ़ावा देते हैं. वहीं, भाग्यांक 1 के स्वामी सूर्य हैं, जो मंगल के मित्र ग्रह हैं. ये दोनों ही अग्नि तत्व के ग्रह हैं.

दूसरी ओर, 9 सितंबर का दिन बुधवार है, जिसके स्वामी बुध हैं. इस प्रकार 9 सितंबर के दिन के उपर मंगल के मूलांक और सूर्य के भाग्यांक की ऊर्जा के साथ बुध का भी असर रहेगा. यूं तो इस दिन के अंक ज्योतिषीय योग-संयोग से सभी मूलांक के लोग प्रभावित होंगे, लेकिन यह 3 मूलांक वालों के लिए खास फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं, जिनके लिए यह दिन पाज़िटिव होगा और धन की आमद के नए रास्ते खुल सकते हैं?

---विज्ञापन---

9 सितंबर के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल

मूलांक 1 यानी किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को पैदा हुए लोगों के लिए 9 सितंबर का दिन विकास और प्रगति का दिन साबित हो सकता है. इसकी वजह यह है कि इस दिन मूलांक 9 और भाग्यांक 1 यानी सूर्य और मंगल संबंध ‘राजयोग’ जैसा फल देगा. राजनीति और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोग राइज करेंगे. कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। जॉब से जुड़े टीम लीडर की सराहना होगी. अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. सरकारी विभाग में फाइल आगे बढ़ेगी। वर्क प्लेस पर आपका दबदबा बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें: Hindu Dharma: भगवान को भोग लगाने के बाद कितनी देर में उठाना चाहिए प्रसाद? भूलकर भी न करें ये गलती

---विज्ञापन---

9 सितंबर के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल

9 सितंबर का दिन बुधवार है, जिसके स्वामी बुध हैं और वे मूलांक 5 के भी स्वामी हैं. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 को हुआ होता है, उनका मूलांक 5 होता है. इस दिन के मूलांक स्वामी मंगल और भाग्यांक स्वामी सूर्य की ऊर्जा मिलने से मूलांक 5 ऊर्जा को एक नया तेज और दिशा प्राप्त होगी. कारोबार खासकर ई-कॉमर्स और ऑनलाइन बिजनेस से धन की आमद तेज होगी, जो बैंक बैलेंस में दिखेगा. IT, बैंकिंग और फायनेंस से जुड़े लोग अधिक लाभ में रहेंगे. पढ़ाई-लिखाई, शिक्षा, जर्नलिज्म, मीडिया, संचार के बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है. रिलेशनशिप में रिश्ते मधुर रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Temples of India: इस मंदिर में स्टाम्प पेपर पर मनोकामना लिख टांगते हैं भक्त, मन्नत पूरी होने पर चढ़ाते हैं ये चीज

---विज्ञापन---

9 सितंबर के लिए मूलांक 9 का भविष्यफल

मूलांक 9 यानी किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों के लिए 9 सितंबर का दिन खास ऊर्जावान साबित होगा. रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन के काम जुड़े जातक धन लाभ पा सकते हैं. ब्रोकर लोगों को कमीशन भी ज्यादा मिल सकता है. डिफेंस सेवा जैसे- पुलिस, आर्मी, होमगार्ड्स आदि काम में उपलब्धि मिल सकती है. स्पोर्ट्स से जुड़े लोग आगे बढ़ेंगे. इंजीनियरिंग काम में सफलता प्राप्त होने के योग हैं. पारिवारिक विवाद, धन-जमीन से जुड़ा हुआ, सुलझ सकता है.

यह भी पढ़ें: Mangal Sutra Rules: मंगलसूत्र के काले मोती क्यों माने जाते हैं खास? जानें इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Sep 08, 2026 08:51 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20+ वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है। वे स्वयं वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और एक सक्रिय ज्योतिष हैं। वे साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola