Numerology Prediction: 8 सितंबर से इन 3 मूलांक वालों को होगा लाभ, करियर-कारोबार में बनेंगे धन के योग

Numerology Prediction: 8 सितंबर 2026 को मूलांक 8 और भाग्यांक 9 का अनोखा संयोग बन रहा है. साथ ही इस दिन मंगलवार होने से कर्म और ऊर्जा का फलदायी मेल करियर-कारोबार में धन के योग बना सकता है. इससे 3 मूलांक वालों को लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

Numerology-Prediction

Numerology Prediction 8 September 2026: अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 8 सितंबर, 2026 के दिन का अंक योग इस दिन को बेहद खास बना रहा है. अंक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, इस तारीख का मूलांक 0 + 8 यानी 8 है, जबकि पूरी तारीख यानी 08–09–2026 का योग 0 + 8 + 0 + 9 + 2 + 0 + 2 + 6 = 27, फिर 2 + 7 = कुल योग 9 बनता है. इस प्रकार इस दिन का मूलांक 8 और भाग्यांक 9 है. नयूमरोलॉजी में मूलांक 8 का संबंध शनि ग्रह से है, जो कर्म, न्याय, अनुशासन, कड़ी मेहनत और उसके फल देने के स्वामी ग्रह हैं. वहीं, भाग्यांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल हैं, जो ऊर्जा, साहस और पराक्रम को बढ़ावा देते हैं.

विज्ञापन

दूसरी ओर, 8 सितंबर का दिन भी मंगलवार है, जिसके स्वामी भी मंगल हैं. इस प्रकार 8 सितंबर के दिन के उपर शनि और मंगल की ऊर्जा का असर रहेगा. इस प्रकार इस दिन के योग-संयोग से सभी मूलांक वाले प्रभावित होंगे, पर यह 3 मूलांक वालों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं, ये लकी मूलांक कौन-से हैं, जिनको लाभ होगा और करियर-कारोबार में धन के योग बनेंगे?

विज्ञापन

8 सितंबर के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल

मूलांक 5 यानी जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनके मूलांक के स्वामी बुध ग्रह हैं। 8 सितंबर के अंक योग ऊर्जा से इस मूलांक के लोगों को हर प्रकार से लाभ होगा। बिजनेस में तेजी आएगी। मार्केटिंग, सेल्स, ट्रेडिंग के काम खूब पैसा आ सकता है। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। किए गए निवेश का भी अच्छा रिटर्न मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई बेहतर ऑफर मिल सकता है। फॅमिली में सौहार्द्र का वातावरण रहेगा। रिलेशनशिप भी मधुर रहेगा।

विज्ञापन

8 सितंबर के लिए मूलांक 8 का भविष्यफल

8 सितंबर का मूलांक 8 है, जिसके स्वामी शनि हैं। इसलिए इस दिन शनि ग्रह की ऊर्जा काफी प्रभावित करेगी। आपके अटके हुए काम पूरा होंगे। किसी विवाद समाधान होने से प्रॉपर्टी में लाभ होने के योग बन रहे है। कोर्ट-कचहरी के कुछ केस समाप्त हो सकते हैं, जिससे तनाव कम होगा। सरकारी काम में तेजी आएगी। जॉब कर रहे लोगों को पहले के काम के लाभ मिलेंगे। कारोबार में स्थिरता आने से धन की बचत होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

विज्ञापन

8 सितंबर के लिए मूलांक 9 का भविष्यफल

मूलांक 9 यानी जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनके मूलांक के स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस दिन का भाग्यांक भी 9 होने से इस मूलांक के लोग की प्रकार के लाभ में रहेंगे। व्यापार से बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। ऑनलाइन बिजनेस से अधिक धन आ सकता है। कोई बड़ी डील मिल सकती है। जॉब कर रहे लोग वर्क प्लेस पर लीडरशिप से काम को आगे बढ़ाएंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। स्टूडेंट जातक अपनी स्किल से आगे बढ़ पाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ