---विज्ञापन---

Video: कुंडली में शनि को मजबूत करने के लिए इन आदतों को छोड़ें, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Shani Grah Upay: कुंडली में ग्रहों की अशुभ स्थिति के कारण व्यक्ति को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आप लोगों को कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत करने के लिए इन आदतों को छोड़ना चाहिए. आइये पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

शनि ग्रह के कमजोर होने के प्रभाव

कुंडली में शनि ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति शराब का अधिक सेवन करता है.

कमजोर शनि वाले लोगों को पैसों के लिए परेशान रहना पड़ता है और वे कर्ज में डूब जाते हैं.

ऐसे लोगों में लड़ाई, झगड़ा, उत्पात और मारपीट करने की आदत होती है.

शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय

शनिवार को सरसों के तेल, काले तिल, उड़द की दाल और काले कपड़ों का दान करना चाहिए तथा शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए.

कुंडली में शनि मजबूत करने के उपाय (Pic Credit - AI)
---विज्ञापन---

Shani Grah Upay: कुंडली में शनि ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति शराब का अधिक सेवन करता है. इन लोगों को पैसों के लिए परेशान रहना पड़ता है. इन लोगों के अंदर लड़ाई, झगड़ा, उत्पात, तोड़फोड़, मारपीट करने की आदत होती है. यह लोग शराब पीने के कारण अपनी नौकरी और कारोबार को बर्बाद कर लेते हैं. इन लोगों को शराब पीने की आदत को छोड़ देना चाहिए. इसके कारण आप लोगों का जीवन खराब हो सकता है.

अल्पायु में होता है मौत का खतरा

शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव के कारण अल्पायु में मृत्यु हो जाती है. इन लोगों को 40 साल की उम्र में लीवर खराब होने का खतरा रहता है. यह लोग उधार लेकर जीवन जीते हैं. झूठ बोलकर उधार लेते हैं. इसके कारण कर्ज में डूब जाते हैं. शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने और कुंडली में शनि की स्थिति को मजबूत करने के लिए नशा करने से बचना चाहिए.

---विज्ञापन---

शनि के शुभ प्रभाव के लिए उपाय

शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव के लिए बुरी आदतों को छोड़ने के साथ ही कई उपायों को करना चाहिए. शनिवार के दिन सरसों के तेल, काले तिल, उड़द की दाल और काले कपड़ों का दान करें. आप लोगों को शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए. इन सभी उपायों को करने से आपको लाभ मिल सकता है. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को दूर कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 08, 2026 12:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola