क्या तेल की कीमतों में होगी 15% की गिरावट, ट्रंप और नेतन्याहू के गाजा युद्धविराम ने दी वैश्विक शांति को नई दिशा

Will Oil Prices Drop by 15%? गाजा के पुनर्निर्माण के लिए 50 अरब डॉलर का फंड रखा गया है. इस पुनर्निर्माण के लिए अमेरिका 20 अरब और यूरोपीय संघ 15 अरब का योगदान देगा. इस बारे में ट्रंप ने कहा कि यह मेरी दूसरे कार्यकाल की सबसे बड़ी विदेश नीति की जीत है. अब मध्य पूर्व में शांति का युग शुरू हो रहा है.

Oil prices drop 15%, Trump Netanyahu Gaza ceasefire,Gaza war end agreement Global peace initiative,Middle East reconstruction fund, India energy security,Red Sea shipping safety,Make Middle East Great Again,Hamas Israel truce, Dow Jones rally 2%
विज्ञापन

Will Oil Prices Drop by 15%? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में एक ऐतिहासिक समझौते पर साइन किए है. इस एग्रीमेंट के तहत गाजा पट्टी में चल रहे हिंसक संघर्ष को तत्काल युद्धविराम घोषित किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह समझौता ट्रंप की ‘मेक मिडिल ईस्ट ग्रेट अगेन’ पहल का हिस्सा है. इस समझौते के बाद अब हमास और इजरायली सेना के बीच 18 महीनों से चली आ रही जंग खत्म होने की उम्मीद है. अर्थशास्त्रीयों के अनुसार इस डील से विश्व स्तर पर तेल कीमतों में 10 से 15% तक की गिरावट आने की उम्मीद है, क्योंकि लाल सागर में जहाजरानी अब सुरक्षित हो जाएगी.

विज्ञापन

गाजा के पुनर्निर्माण के लिए अमेरिका 20 अरब और यूरोपीय संघ 15 अरब का योगदान देगा

जानकारी के अनुसार इस समझौते में गाजा के पुनर्निर्माण के लिए 50 अरब डॉलर का फंड रखा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस पुनर्निर्माण के लिए अमेरिका 20 अरब और यूरोपीय संघ 15 अरब का योगदान देगा. समझौते के बाद ट्रंप ने कहा कि यह मेरी दूसरे कार्यकाल की सबसे बड़ी विदेश नीति की जीत है. अब मध्य पूर्व में शांति का युग शुरू हो रहा है. यह समझौता केवल क्षेत्रीय नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर एक बड़ा बदलाव लाएगा.

ईरान और हिजबुल्लाह जैसे समूहों ने युद्धविराम पर दी चेतावनी

इस समझौते से यूरोप और एशिया की अर्थव्यवस्थाएं मजबूत होंगी. वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने इसे ‘शांति की नई सुबह’ करार दिया है. लेकिन उधर, समझौते पर ईरान और हिजबुल्लाह जैसे समूहों ने चेतावनी दी है कि यह युद्धविराम अस्थायी हो सकता है. इसके अलावा ग्लोबल मार्केट में इसके असर की बात करें तो डाउ जोन्स इंडेक्स 2% ऊपर बंद हुआ है.

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आएगी

भारत के परिपेक्ष्य में देखों तो यह समझौता देश के लिए एक राहत भरी सांस लेकर आया है. भारत जो मध्य पूर्व से 80% कच्चा तेल आयात करता है को अब ऊर्जा सुरक्षा में स्थिरता मिलेगी. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी से महंगाई पर अंकुश लगेगा जो आम आदमी की जेब को राहत देगी. इसके अलावा भारत के 40 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों खासकर गल्फ देशों में को सुरक्षित वातावरण मिलेगा. इसक अलावा कूटनीतिक रूप से भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति मजबूत होगी, क्योंकि इजरायल के साथ उसके रक्षा सौदे बढ़ेंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ