Alexander Duncan कौन हैं? 'हनुमान जी' की मूर्ति पर उनकी पोस्ट से भड़के लोग

Alexander Duncan Anti-Hindu Remark Hanuman Statue of Union Sugar Land: अमेरिका के टेक्सास में हनुमान जी की 90 फुट ऊंची भव्य प्रतिमा लगाई गई है। इस पर अलेक्जेंडर डंकन ने X पर पोस्ट कर मृर्ति को ‘झूठे हिंदू देवता की मूर्ति’ कहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में सवाल उठाते हुए लिखा कि टेक्सास में इसे क्यों खड़ा करने दिया गया, जबकि हम एक ईसाई राष्ट्र हैं?

Texas Hanuman statue controversy Alexander Duncan Republican, Alexander Duncan anti-Hindu remark Statue of Union Sugar Land, Hindu American Foundation complaint Texas GOP Hanuman statue,90-foot Hanuman statue Texas backlash false god comment,Republican senate candidate religious freedom violation Texas,Sri Ashtalakshmi Temple Hanuman statue unveiled 2024 controversy,H-1B visa tensions Indian community Texas Hanuman debate,Chinnajeeyar Swamiji Hanuman statue project anti-Hindu hate,Social media backlash Alexander Duncan Christian nation claim, Texas Republican Party response Hanuman statue discrimination

अलेक्जेंडर डंकन

विज्ञापन

Alexander Duncan Anti-Hindu Remark Hanuman Statue of Union Sugar Land: टेक्सास में हनुमान जी की मृर्ति को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। दरअसल, ये पूरा विवाद रिपब्लिकन नेता अलेक्जेंडर डंकन के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के बाद हुआ है। पोस्ट पर हिन्दु संगठन भड़के हुए हैं और उन्होंने स्थानीय प्रशासन को इस बारे में एक शिकायत भी दी है।

जानकारी के अनुसार अमेरिका के टेक्सास में हनुमान जी की 90 फुट ऊंची भव्य प्रतिमा लगाई गई है। इस पर अलेक्जेंडर डंकन ने X पर पोस्ट कर मृर्ति को ‘झूठे हिंदू देवता की मूर्ति’ कहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में सवाल उठाते हुए लिखा कि टेक्सास में इसे क्यों खड़ा करने दिया गया, जबकि हम एक ईसाई राष्ट्र हैं? इस बयान से अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता के सिद्धांतों पर नई बहस छेड़ दी है।

विज्ञापन

भारत के बाहर सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा में से एक है

अमेरिकी मीडिया के अनुसार शुगर लैंड शहर के श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर परिसर में यह प्रतिमा अगस्त 2024 में स्थापित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जाता है कि ये प्रतिमा भारत के बाहर सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा में से एक है। वहीं, अमेरिका की ये तीसरी सबसे बड़ी मूर्ति है। ये प्रतिमा श्री चिन्नजीयर स्वामीजी द्वारा स्थापति करवाई गई है। अब डंकन की टिप्पणी से हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) समेत अमेरिका में अन्य हिन्दु संगठन एकजुट हैं।

सोशल मीडिया पर तूफान, यूजर्स कर रहे ये कमेंट

डंकन की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया। कई यूजर्स ने प्रतिमा को ध्वस्त करने की मांग उठाई, लेकिन इससे ज्यादा संख्या में लोगों ने अमेरिकी संविधान की धार्मिक स्वतंत्रता की याद दिलाई। एक यूजर ने लिखा आप संविधान की रक्षा के लिए लड़ते हैं लेकिन धार्मिक आजादी के बारे में बुनियादी समझ तक नहीं रखते। वहीं, एक अन्य ने टिप्पणी की हिंदू न होने से ही कोई चीज झूठी नहीं हो जाती। वेदों की रचना ईसा मसीह के जन्म से 2000 साल पहले हो चुकी थी।

अलेक्जेंडर डंकन कौन हैं? 2026 के टेक्सास यूएस सीनेट चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार

अलेक्जेंडर डंकन अमेरिकी पुलिस अधिकारी और रूढ़िवादी राजनीतिज्ञ हैं, जो 2026 के टेक्सास यूएस सीनेट चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार के रूप में उतरे हैं। वे खुद को ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति का समर्थक बताते हैं और टेक्सास की स्वतंत्रता व मूल्यों की रक्षा करने का वादा करते हैं। अलेक्जेंडर डंकन का जन्म और पालन-पोषण कैलिफोर्निया के दक्षिणी हिस्से में हुआ था। बता दें डंकन पिछले 13 वर्षों से पुलिस अधिकारी के रूप में सेवा दे रहे हैं। डंकन के X हैंडल पर करीब 64000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ