अमेरिका में होने वाले आगामी मिडटर्म चुनाव से पहले एक बार फिर इमिग्रेशन का मुद्दा गरमा गया है. दक्षिणी मेक्सिको के रास्ते सैकड़ों प्रवासियों का एक नया कारवां अमेरिका की ओर बढ़ रहा है. इस कारवां में 600 से अधिक लोग शामिल हैं, जिनमें सबसे बड़ी संख्या होंडुरास के नागरिकों की है. यह कारवां 20 सितंबर के आसपास होंडुरास के सैन पेड्रो सुला से निकला था. ग्वाटेमाला से होते हुए 24 और 25 सितंबर को यह समूह रोडोल्फो रोब्लेस इंटरनेशनल ब्रिज पार कर मेक्सिको के चियापास राज्य में दाखिल हुआ. जब यह जत्था मेक्सिको में घुसा, तो उस समय मैक्सिकन पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारी भी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : US ने ईरान के ‘पीस प्लान’ को एक झटके में क्यों ठुकराया? अब क्या करेगा तेहरान; आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप
शुरुआत में इस समूह में करीब 300 लोग थे, लेकिन तापाचुला पहुंचते-पहुंचते अल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला, इक्वाडोर और हैती के लोग भी इसमें जुड़ते चले गए. अब यह संख्या बढ़कर 600 के पार पहुंच चुकी है.
‘विश्वास और उम्मीद’ नाम दिया कारवां को
इस समूह ने खुद को ‘फे वाई एस्पेरांजा’ नाम दिया है, जिसका अर्थ ‘विश्वास और उम्मीद’ होता है. कई लोगों का कहना है कि वे हिंसा की वजह से नहीं, बल्कि भुखमरी और आर्थिक तंगी से तंग आकर घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं.
तूफान रेचल के कारण हुई भारी बारिश के बीच ये लोग अपने जरूरी सामान प्लास्टिक बैग में समेटकर करीब 40 किलोमीटर पैदल चलकर तापाचुला पहुंचे हैं. कुछ प्रवासी अमेरिका में शरण चाहते हैं, जबकि कई लोग मेक्सिको के मॉन्टेरी जैसे शहरों में काम की तलाश में बसना चाहते हैं.
अमेरिका में शुरू हुई सियासी बयानबाजी
चुनाव से ठीक पहले प्रवासियों के इस बड़े जत्थे के सामने आने पर अमेरिका में राजनीतिक पारा चढ़ गया है. रिपब्लिकन सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन और नैन्सी मेस ने इस पर सवाल उठाते हुए अंदेशा जताया है कि क्या कोई बाहरी समूह चुनाव के समय इसे हवा दे रहा है.
दूसरी ओर, अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में साउथवेस्ट बॉर्डर पर 8,870 लोगों को पकड़ा गया था, जो कि दिसंबर 2023 के उच्च स्तर से करीब 97 प्रतिशत कम है. विभाग का कहना है कि पिछले 16 महीनों से पकड़े गए नए प्रवासियों को अमेरिका में प्रवेश नहीं दिया गया है.
यह भी पढ़ें : ‘मलबे से निकाले गए थे मोजतबा खामेनेई’. अमेरिका के हवाई हमले में बचे ईरान के सुप्रीम लीडर
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
32 mins ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
2 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
2 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
3 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
4 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
8 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
10 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
13 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
14 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines