ईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा, तेहरान ने दी बड़ी जंग की चेतावनी

नेतन्याहू के सैन्य कार्रवाई पर जोर देने के बीच ट्रंप फिलहाल कूटनीतिक रास्ता तलाश रहे हैं. ईरानी वार्ताकार लगातार तीसरे दिन रविवार को कतर की राजधानी दोहा में मध्यस्थों के साथ बातचीत कर रहे थे.

Trump-Netanyahu-Mojtaba Khamenei .jpg

नेतन्याहू के सैन्य कार्रवाई पर जोर देने के बीच ट्रंप फिलहाल कूटनीतिक रास्ता तलाश रहे हैं. (Photo: ANI)

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर सैन्य टकराव की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमले शुरू करने का दबाव बना रहे हैं. हाल ही में सामने आए एक विदेशी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि नेतन्याहू अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ईरान पर तुरंत हमला करने का दबाव बना रहे हैं. वहीं, ईरान ने भी चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और इजरायल ने हमला किया तो ये जंग लंबी चलेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई तीखी बातचीत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत हुई. इसमें ईरान के साथ चल रही वार्ता और दोबारा सैन्य कार्रवाई शुरू करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई. मामले से संबंधित एक इजरायली और एक अमेरिकी अधिकारी ने मीटिंग में की गई चर्चा का खुलासा किया. मिडटर्म चुनाव के बीच रविवार को डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू से बात करने की पुष्टि की थी. ट्रूथ सोशल मीडिया पर ट्रंप ने कहा कि नेतन्याहू से बहुत अच्छी बातचीत हुई. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ईरान पर संभावित हमले को लेकर कोई फैसला हुआ है या नहीं.

ईरान के साथ बातचीत जारी रखना चाहते हैं ट्रंप

नेतन्याहू के सैन्य कार्रवाई पर जोर देने के बीच ट्रंप फिलहाल कूटनीतिक रास्ता तलाश रहे हैं. ईरानी वार्ताकार लगातार तीसरे दिन रविवार को कतर की राजधानी दोहा में मध्यस्थों के साथ बातचीत कर रहे थे. इससे पहले शुक्रवार को तेहरान में बातचीत हुई थी, जिसके बाद शनिवार को वार्ता दोहा पहुंची. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि कतर के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है और उनका देश कूटनीति के साथ अपनी रक्षा के लिए भी तैयार है. उन्होंने यह भी बताया कि वाशिंगटन के साथ संभावित समझौते के तहत दो दिनों में होर्मुज को फिर से खोलने के प्रस्ताव पर चर्चा जारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ