बांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है कपड़ा फैक्ट्री के मजदूरों की असल परेशानी?

Bangladesh News: बांग्लादेश कपड़ा फैक्ट्री के मजदूरों का विरोध-प्रदर्शन से काफी ज्यादा हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. सरकार ने ने इसके लिए अवामी लीग और शेख हसीना को जिम्मेदार ठहरा रही है, लेकिन इस बयान बाजी के बीच असल समस्या मजदूरों को हो रही है, जिनके लिए कम सैलरी में गुजारा करना मुश्किल है.

Sheikh Hasina Bangladesh ANI

क्या बांग्लादेश हिंसा के लिए शेख हसीना जिम्मेदार हैं? (Photo-ANI)

Bangladesh Protest: बांग्लादेश का गारमेंट उद्योग सैलरी को लेकर हो रहे हिंसक विरोध-प्रदर्शनों की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सैकड़ों कारखानों ने अपना कामकाज रोक दिया है और तकरीबन 10 लाख मजदूर इससे प्रभावित हुए हैं. ये प्रदर्शन ढाका, गाजीपुर, सावर और अन्य औद्योगिक केंद्रों तक फैल गए हैं, जिससे देश की पहले से ही संघर्ष कर रही अर्थव्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. 31 अक्टूबर से तेज हुए ये विरोध-प्रदर्शन 2 नवंबर को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहे. मजदूर 30000 टका के मासिक न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे हैं, जबकि अभी उन्हें 12500 टका मिल रहा है.

विज्ञापन

हिंसक झड़पें और आगजनी

गाजीपुर में तब हिंसा भड़क गई जब मजदूरों ने ढाका-तंगेल राजमार्ग को जाम कर दिया और पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई. इस दौरान कम से कम 30 लोग घायल हो गए और कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई. ढाका के मीरपुर इलाके में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस को आंसू गैस, वॉटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल करना पड़ा. पुलिस की एक गाड़ी में आग भी लगा दी गई. गाजीपुर, सावर और अशुलिया से आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं.

विज्ञापन

‘बांग्लादेश गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन’ के मुताबिक, वीकेंड पर कम से कम 529 कारखानों ने अस्थायी रूप से बंद रहने का ऐलान किया, जिससे तकरीबन 987190 मजदूर प्रभावित हुए. सोमवार को कुछ कारखानों में काम फिर से शुरू हुआ, लेकिन विरोध-प्रदर्शन जारी रहे.

मजदूर ज्यादा वेतन की मांग क्यों कर रहे हैं?

मजदूरों का कहना है कि भोजन, घर, ट्रांसपोर्ट और हेल्थकेयर से जुड़े खर्च बढ़ने के कारण उनका मौजूदा वेतन नाकाफी हो गया है. मिनिमम सैलरी आखिरी बार दिसंबर 2023 में 8000 टका से बढ़ाकर 12500 टका की गई थी. हालांकि मैन्युफैक्चरर्स ने चेतावनी दी है कि अगर इसे बढ़ाकर 30000 टका किया जाता है, तो कई कारखाने बंद हो सकते हैं. वर्ल्ड बैंक ने कमजोर निवेश, घटते निर्यात और लगातार बनी हुई महंगाई का हवाला देते हुए, फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए बांग्लादेश की GDP ग्रोथ सिर्फ 3.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया है.

विज्ञापन

सरकार ने उछाला शेख हसीना का नाम

मजदूरों की मांगों पर विचार करने के लिए श्रम मंत्री आरिफुल हक चौधरी ने 1 नवंबर को 6 सदस्यीय ‘न्यूनतम वेतन बोर्ड’ के गठन का ऐलान किया. इस बीच सरकार ने प्रतिबंधित ‘अवामी लीग’ और दूसरे राजनीतिक समूहों पर इस अशांति का फायदा उठाने का आरोप लगाया है. गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने आरोप लगाया कि सीमा पार के कुछ लोग अशांति फैलाने को बढ़ावा दे रहे हैं. ये घटना पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिसंबर में भारत से वापस लौटने की संभावना के बीच सामने आए हैं. शेख हसीना अगस्त 2024 में बांग्लादेश से चली गई थीं और उन पर मानवता के खिलाफ अपराधों से जुड़े एक मामले में मौत की सजा का खतरा है. बांग्लादेश के सामने अब कारखानों का कामकाज बहाल करने, श्रमिकों की वेतन से जुड़ी मांगों को पूरा करने और निर्यात पर निर्भर अपनी इकॉनमी में और ज्यादा रुकावट को रोकने की चुनौती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ