प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति को दोहराते हुए कहा है कि भारत आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आज अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लोरेंसू के साथ हुई बातचीत के दौरान पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अंगोला की एकजुटता के लिए उनका आभार जताया।
मानवता का सबसे बड़ा खतरा- आतंकवाद
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में अंगोला के समर्थन की सराहना करते हैं। हम दोनों इस बात पर एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। भारत आतंकवाद के सभी रूपों और उसके समर्थनकर्ताओं के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।”
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान पर एक और ‘स्ट्राइक’; भारतीय नौसेना का बंदरगाहों और समुद्री जहाजों के लिए बड़ा आदेश
अंगोला-भारत द्विपक्षीय संबंधों की पृष्ठभूमि
भारत और अंगोला के संबंध ऐतिहासिक और सौहार्दपूर्ण रहे हैं।1975 में अंगोला की स्वतंत्रता के तुरंत बाद भारत उन पहले देशों में शामिल था जिन्होंने अंगोला को मान्यता दी थी। दोनों देशों के बीच ऊर्जा, खनिज, कृषि, तकनीकी सहयोग और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सहयोग बढ़ रहा है। भारत, अंगोला में कई विकास परियोजनाओं में भागीदार रहा है और वहां की मानव संसाधन क्षमता निर्माण में भी सहयोग करता रहा है।
व्यापार और रणनीतिक सहयोग को मिली नई दिशा
हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय यात्राएं और द्विपक्षीय समझौते बढ़े हैं, जिससे व्यापार और रणनीतिक सहयोग को नई दिशा मिली है। आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, वैश्विक मंचों पर समर्थन और विकासशील देशों के हितों की साझा पैरवी इस संबंध को और गहरा बनाते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की ओर से अंगोला के राष्ट्रपति का आभार जताना इस बात का संकेत है कि भारत आतंकवाद जैसे वैश्विक खतरे से लड़ने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को अहम मानता है।
ये भी पढ़ें- PM शहबाज के बाद अब इमरान खान का एक्स अकाउंट सस्पेंड, जानें पाकिस्तान पर अब तक क्या एक्शन?
संबंधित खबरें
9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
3 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
5 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
6 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
7 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
9 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
11 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
12 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
13 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
13 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अफगानिस्तान में एक ही दिन में दूसरी बार भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines