PM शहबाज के बाद अब इमरान खान का एक्स अकाउंट सस्पेंड, जानें पाकिस्तान पर अब तक क्या एक्शन?

भारत में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले सरकार ने पाकि स्तान के पीएम शहबाज शरीफ और उनके 4 मंत्रियों के एक्स अकाउंट सस्पेंड किए थे।

Former PM Imran Khan, Imran Khan Remarks on Asim Munir।
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। खबर है कि भारत में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले सरकार ने पाकि स्तान के पीएम शहबाज शरीफ और उनके 4 मंत्रियों के एक्स अकाउंट सस्पेंड किए थे। इसके बाद के पीएम का यूट्यूब एकाउंट भी बंद कर दिया है। बता दें कि इससे पहले भी भारत ने पाकिस्तान के क्रिकेटर्स, मीडिया संस्थान और बड़े पत्रकारों के यूट्यूब और सोशल मीडिया अकांउट सस्पेंड किए थे।

Imran Khan Account Suspend

विज्ञापन

मीडिया आउटलेट्स और पत्रकारों पर लिया था एक्शन

बता दें कि हमले के बाद से ही पाकिस्तान के यूट्यूब और सोशल मीडिया हैंडल्स लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार लगातार इनके खिलाफ एक्शन ले रही है। इससे पहले सरकार ने पीएम शहबाज शरीफ, मंत्री इशाक डार, ख्वाजा आसिफ समेत 4 मंत्रियों के अकाउंट सस्पेंड किए थे। इसमें रेल और सूचना मंत्री भी शामिल थे। इससे पहले सरकार ने कुछ न्यूज आउटलेट्स जैसे डॉन, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, जियो न्यूज, सुनो न्यूज के यूट्यूब चैनल शामिल थे।

गौरतलब है कि आईटी मंत्रालय ने यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की सिफारिश के बाद की है। ये सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत की सुरक्षा एजेंसियों, सेना के खिलाफ भ्रामक और गलत सूचनाएं प्रसारित कर रहे थे। पहलगाम हमले के बाद भारत हर तरीके से पाकिस्तान की कमर तोड़ने में लगा है। इसी क्रम में आज भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी तरह के व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन

भारत ने इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पर लगाया बैन

जानकारी के अनुसार दोनों देशों के बीच अब से किसी भी प्रकार का आयात-निर्यात नहीं होगा। इसके अलावा भारत का झंडा लगा जहाज अब किसी भी पाकिस्तानी बंदरगाह पर नहीं जाएगा। वहीं पाकिस्तान का झंडा लगा जहाज भारत के बंदरगाह पर नहीं आएगा। बता दें कि यह सभी प्रतिबंध ऐसे हैं जो आज तक नहीं लगाए गए थे। ऐसे में ये सारे निर्णय हमले के बाद भारत के तेवरों को समझने के लिए काफी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ